कोविड-19 वैश्विक महामारी के चलते अमरनाथ यात्रा रद्द

By भाषा | Updated: June 21, 2021 18:19 IST2021-06-21T18:19:40+5:302021-06-21T18:19:40+5:30

Amarnath Yatra canceled due to Kovid-19 global pandemic | कोविड-19 वैश्विक महामारी के चलते अमरनाथ यात्रा रद्द

कोविड-19 वैश्विक महामारी के चलते अमरनाथ यात्रा रद्द

श्रीनगर ,21 जून जम्मू कश्मीर प्रशासन ने कोविड-19 महामारी के चलते वार्षिक अमरनाथ यात्रा को इस बार सांकेतिक रखने का निर्णय लिया है। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने अधिकारियों को ऐसी तैयारियां करने के निर्देश दिए, जिससे श्रद्धालु गुफा मंदिर में होने वाली सुबह और शाम की आरती में डिजिटल तरीके से शामिल हो सकें। सिन्हा ने कहा कि इससे वे शिवलिंग के दर्शन कर सकेंगे और यात्रा से और संक्रमण की चपेट में आने से भी बच सकेंगे। उन्होंने कहा कि सभी परंपरागत धार्मिक अनुष्ठान पहले की ही तरह होंगे।

अधिकारियों ने बताया कि श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के सदस्यों के साथ विचार विमर्श के बाद धार्मिक कार्यक्रम को सांकेतिक रखने का निर्णय लिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Amarnath Yatra canceled due to Kovid-19 global pandemic

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे