लाइव न्यूज़ :

अमरनाथ यात्राः असमंजस का माहौल, यात्रा 28 जून से, बर्फ हटाने का काम 90 प्रतिशत पूरा

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: June 17, 2021 18:17 IST

श्राइन बोर्ड द्वारा कैथल के बर्फानी सेवा मंडल को बालटाल में 28 जून से 22 अगस्त तक लंगर लगाने की अनुमति दिए जाने का पत्र जारी करने के बाद असमंजस पैदा हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देश्राइन बोर्ड के सूत्रों के अनुसार, यूं तो बालटाल यात्रा मार्ग पर बर्फ को हटाने का कार्य 90 परसेंट हो चुका है।चंदनवाड़ी मार्ग पर यह कोई रफ्तार नहीं पकड़ पाया है। घोड़े-पिठ्ठू, पालकी वाले इत्यादि को वैक्सीन लगाने का कार्य तेज किया जा चुका था।

जम्मूः अमरनाथ यात्रा को लेकर फिलहाल असमंजस का माहौल है। यह स्थिति अमरनाथ यात्रा श्राइन बोर्ड द्वारा हरियाणा के एक लंगर संगठन को 56 दिनों के लिए लंगर लगाने की दी गई अनुमति के साथ-साथ बालटाल और चंदनवाड़ी मार्गों पर हो रही तैयारियों के कारण है।

 

दरअसल श्राइन बोर्ड द्वारा कैथल के बर्फानी सेवा मंडल को बालटाल में 28 जून से 22 अगस्त तक लंगर लगाने की अनुमति दिए जाने का पत्र जारी करने के बाद असमंजस पैदा हुआ है। हालांकि श्राइन बोर्ड अभी भी इस मामले पर कुछ नहीं बोल रहा है कि यात्रा कब शुरू होगी लेकिन यह पत्र उन भक्तों की धड़कनों को बढ़ा चुका है जो यात्रा में शिरकत करना चाहते हैं।

श्राइन बोर्ड के सूत्रों के अनुसार, यूं तो बालटाल यात्रा मार्ग पर बर्फ को हटाने का कार्य 90 परसेंट हो चुका है पर चंदनवाड़ी मार्ग पर यह कोई रफ्तार नहीं पकड़ पाया है। इतना जरूर था कि यात्रा में सहयोग करने वाले घोड़े-पिठ्ठू, पालकी वाले इत्यादि को वैक्सीन लगाने का कार्य तेज किया जा चुका था।

पहले से तय कार्यक्रमानुसार, यात्रा 28 जून को आरंभ होनी है 11 दिनों के बाद। पर न ही यात्रा मार्ग तैयार है और न ही पंजीकरण का कार्य पूरा हो पाया है। ऐसे में जिन विकल्पों पर विचार किया जा रहा था उनमें यात्रा को बालटाल मार्ग से 15 दिनों के लिए ही आयोजित किए जाने का विकल्प सबसे प्रमुख था।

पर इतना जरूर था कि कश्मीरी भी इस बार अब दबे स्वर में इस यात्रा के आयोजन का विरोध करने लगे थे। यह विरोध खासकर कोरोना मामलों से जुड़े अधिकारियों और डाक्टरों के समूहों द्वारा किया जा रहा था जिनका मानना था कि कश्मीर में कोरोना की दूसरी लहर के लिए पहले भी टूरिस्ट ही जिम्मेदार थे और अगर यात्रा आयोजित की जाती है तो कश्मीर को एक बार फिर इस खतरे के दौर से गुजरना होगा।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरअमरनाथ यात्रामनोज सिन्हा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल