लाइव न्यूज़ :

अमरनाथ यात्राः अभी भी उम्मीद में है जम्मू-कश्मीर प्रशासन, विकल्पों पर विचार जारी, जानें मामला

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: June 12, 2021 15:50 IST

28 जून को अमरनाथ यात्रा शुरू होनी है और 22 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा के दिन यह समाप्त होगी। यात्रा के लिए पंजीकरण पांच छह दिनों के बाद ही रोक दिया गया था

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना की दूसरी लहर के कारण हालात खराब हो गए थे।उप राज्यपाल को कई विकल्प सुझाए जा चुके हैं।अमरनाथ यात्रा श्राइन बोर्ड की बैठक में इन विकल्पों पर मंथन के बाद ही कोई फैसला आ पाएगा।

जम्मूः अमरनाथ यात्रा के प्रति जम्मू-कश्मीर प्रशासन अभी भी उम्मीद से है। इस उम्मीद को उप राज्यपाल मनोज सिन्हा एक टीवी चैनल के साथ साक्षात्कार में प्रकट कर चुके हैं।

 

उनका कहना था कि यात्रा को रद्द करने का फैसला अभी नहीं लिया गया है। इस महीने की 28 तारीख को अमरनाथ यात्रा शुरू होनी है और 22 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा के दिन यह समाप्त होगी। यात्रा के लिए पंजीकरण पांच छह दिनों के बाद ही रोक दिया गया था क्योंकि कोरोना की दूसरी लहर के कारण हालात खराब हो गए थे।

साक्षात्कार में हालांकि सिन्हा इसे मानते हैं कि यात्रा के लिए जरूरी न्यूनतम प्रबंध भी मूर्त रूप नहीं ले पाए हैं पर इसके बावजूद उन्हें उम्मीद है कि स्थिति की समीक्षा कर इसके प्रति कोई सकारात्मक फैसला लिया जाएगा। उप राज्यपाल की ‘उम्मीद’ के उपरांत यात्रा से जुड़े एक अधिकारी का कहना था कि इसके लिए उप राज्यपाल को कई विकल्प सुझाए जा चुके हैं और अब अमरनाथ यात्रा श्राइन बोर्ड की बैठक में इन विकल्पों पर मंथन के बाद ही कोई फैसला आ पाएगा।

सुझाए गए विकल्पों में यात्रा अवधि में कटौती करने और इसे सिर्फ हेलिकाप्टर के माध्यम से करवाने का सुझाव भी दिया गया है। सूत्र बताते हैं कि इस बार 22 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा होने के कारण यात्रा अवधि लगभग दो माह की है और इसे प्रथम अगस्त से शुरू करने का भी सुझाव है।

अधिकारी कहते थे कि अगर प्रशासन यात्रा करवाना ही चाहता है तो इसे 22 दिनों की की जा सकती है। उनका कहना था कि इससे पंजीकरण प्रक्रिया और लंगर लगाने की व्यवस्थाएं भी पूर्ण हो सकती हैं। याद रहे कि अमरनाथ यात्रा श्राइन बोर्ड के गठन से पहले हमेशा ही यात्रा 15 दिनों की हुआ करती थी। अर्थात रक्षा बंधन से 15 दिन पहले ही इसकी शुरूआत हुआ करती थी।

टॅग्स :अमरनाथ यात्राजम्मू कश्मीरमनोज सिन्हा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं