लाइव न्यूज़ :

अमरनाथ बोर्ड ने श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन सेवा आरंभ की

By भाषा | Updated: July 6, 2021 18:39 IST

Open in App

श्रीनगर, छह जुलाई जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड की विभिन्न ऑनलाइन सेवाएं मंगलवार को आरंभ कीं, ताकि श्रद्धालु डिजिटल माध्यम से पवित्र गुफा के दर्शन कर सकें।

बोर्ड के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘श्राइन बोर्ड ने कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण इस वर्ष श्री अमरनाथ जी की पवित्र गुफा के दर्शन करने में असमर्थ रहे लाखों श्रद्धालुओं के लिए डिजिटल माध्यम से दर्शन, हवन और प्रसाद की सुविधा शुरू की है। श्रद्धालु अपनी पूजा, हवन और प्रसाद ऑनलाइन बुक कर सकते हैं और पवित्र गुफा में पुजारी इसे उनके नाम पर चढ़ाएंगे। प्रसाद बाद में भक्तों के घर पहुंचाया जाएगा।’’

उपराज्यपाल ने कहा कि श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड की इन ऑनलाइन सेवाओं की शुरुआत के कारण अब दुनिया भर में भगवान शिव के भक्त पवित्र गुफा में होने वाली 'पूजा' और 'हवन' में डिजिटल माध्यम से शामिल हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस पहल के तहत भक्तों को ऑनलाइन 'प्रसाद' बुकिंग सेवा भी मुहैया कराई जा रही है।

श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नीतीश्वर कुमार ने कहा, ‘‘श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड श्रद्धालुओं के लिए पूजा, उनके नाम से डिजिटल हवन (दर्शन के साथ) और ऑनलाइन प्रसाद बुकिंग सहित ऑनलाइन सेवाएं मुहैया करा रहा है।’’

सीईओ ने कहा कि बोर्ड की वेबसाइट पर 'बुक ऑनलाइन पूजा/हवन/प्रसाद' पेज पर जाकर और बोर्ड के मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से ऑनलाइन सेवा बुक कराई जा सकती है। डिजिटल पूजा के लिए 1,100 रुपये, प्रसाद बुक कराने के लिए 1,100 रुपये (अमरनाथजी के पांच ग्राम चांदी के सिक्के के साथ), प्रसाद बुक कराने के लिए 2,100 रुपये (अमरनाथजी के 10 ग्राम चांदी के सिक्के के साथ), विशेष हवन या उपरोक्त में से किसी सेवा के संयोजन के लिए 5,100 रुपये का भुगतान करना होगा।

उन्होंने बताया कि पवित्र गुफा में पुजारी मंत्रों और श्लोकों के जाप के साथ भक्त के नाम और गोत्र का उच्चारण करके डिजिटल पूजा या हवन करेंगे। उन्होंने बताया कि भक्तों को ‘जियो मीट’ एप्लिकेशन के माध्यम से पूजा में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी। इसके जरिए वे अपने नाम पर एक विशेष डिजिटल पूजा में शामिल हो सकेंगे और 'लिंगम' के दर्शन कर सकेंगे।

कुमार ने कहा, ‘‘हम 48 घंटे के भीतर प्रसाद भेजने के लिए डाक विभाग के साथ मिलकर व्यवस्था कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह