लाइव न्यूज़ :

अमरिंदर का इस्तीफा पंजाब में कांग्रेस की प्रदर्शन में नाकामी की स्वीकारोक्ति: बादल

By भाषा | Updated: September 18, 2021 22:50 IST

Open in App

चंडीगढ़, 18 सितंबर शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने शनिवार को कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री पद से अमरिंदर सिंह का इस्तीफा कांग्रेस की राज्य में काम नहीं कर पाने की नाकामी की स्वीकारोक्ति है और उसके पास साढ़े चार साल से अधिक के कार्यकाल में काम दिखाने के लिए कुछ भी नहीं है।

हालांकि उन्होंने कहा कि केवल पहरेदार बदलने से पंजाब में कांग्रेस के डूबते जहाज को नहीं बचाया जा सकेगा।

कांग्रेस के दिग्गज नेता अमरिंदर सिंह ने शनिवार को यह कहते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया कि वह खुद को अपमानित महसूस कर रहे हैं। सिंह और हाल में पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष बनाए गए नवजोत सिंह सिद्धू के बीच एक महीने से सत्ता संघर्ष चल रहा था। 50 से अधिक कांग्रेस विधायकों ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर सिंह को मुख्यमंत्री पद से हटाने की मांग की थी।

बादल ने एक बयान में कहा कि सिंह का इस्तीफा इस बात की स्वीकारोक्ति है कि कांग्रेस पंजाब में प्रदर्शन करने में नाकाम रही और उसके पास साढ़े चार साल से अधिक के कार्यकाल के लिए दिखाने के लिए कुछ भी नहीं है।

उन्होंने कहा कि अपनी अक्षम सरकार को बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी चेहरा बदलकर पंजाबियों को मूर्ख नहीं बना सकती है।

उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति पर दोष मढ़कर पार्टी विरोधी लहर को टालने की कांग्रेस आलाकमान की चाल सफल नहीं होगी।

अकाली प्रमुख ने आरोप लगाया कि राज्य की पूरी कैबिनेट और कांग्रेस विधायक भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं।

उन्होंने कहा, ''पंजाबी जानते हैं कि पंजाब में पूरी कांग्रेस पार्टी खुली लूट और अराजकता के लिए जानी जाती है। इसके मंत्रियों और विधायकों ने गैंगस्टरों को संरक्षण दिया। इसके मंत्रियों ने राज्य के खजाने से हजारों करोड़ रुपये लूटे। यह राज्य में कोई भी विकास या बुनियादी ढांचा परियोजना को शुरू करने में विफल रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'अगर मेरा बेटा पाकिस्तान से संबंध रखे, तो मैं उसे अस्वीकार कर दूँगा': हिमंत सरमा का बड़ा दावा

भारतMaharashtra civic polls: 29 नगर निकाय, 2,869 सीट, 3.84 करोड़ मतदाता और 15 जनवरी को मतदान, 23 दिसंबर से नामांकन शुरू, सत्तारूढ़ और विपक्षी दलों में गठबंधन पर रार

भारतबिहार शीतलहरः पटना में 8वीं तक सभी विद्यालय 26 दिसंबर तक बंद, कक्षा नौवीं से ऊपर की कक्षाओं का संचालन सुबह 10 बजे से अपराह्न 3.30 बजे तक

क्राइम अलर्टफर्जी रिश्तेदार बनकर शादी में जाना और माल पर हाथ साफ करना?, 32 लाख रुपये के 262 ग्राम सोने आभूषण जब्त, चोरी करने में माहिर महिला चोरनी?

कारोबारकचरे से बनेगा ग्रीन हाइड्रोजन: ग्रेटर नोएडा बनेगा देश का ऊर्जा हब, हर दिन होगा एक टन उत्पादन

भारत अधिक खबरें

भारतबृहन्मुंबई महानगरपालिका चुनावः 24 दिसंबर को दोपहर 12 बजे ऐलान, राज और उद्धव ठाकरे कितने सीट पर लड़ेंगे BMC चुनाव

भारतकौन हैं सदानंद डेट? NIA प्रमुख को भेजा गया वापस, संभाल सकते हैं महाराष्ट्र के DGP का पद

भारतVinod Kumar Shukla passes away: प्रसिद्ध साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल का निधन

भारतUP: विधानसभा परिसर में सपा विधायकों ने ट्रैक्टर और गन्ने के साथ किया प्रदर्शन

भारतजूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ, छत्तीसगढ़ में खेलों का विकास हमारी प्राथमिकताः मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय