अमरिंदर का इस्तीफा पंजाब में कांग्रेस की प्रदर्शन में नाकामी की स्वीकारोक्ति: बादल

By भाषा | Updated: September 18, 2021 22:50 IST2021-09-18T22:50:35+5:302021-09-18T22:50:35+5:30

Amarinder's resignation a confession of Congress's failure to perform in Punjab: Badal | अमरिंदर का इस्तीफा पंजाब में कांग्रेस की प्रदर्शन में नाकामी की स्वीकारोक्ति: बादल

अमरिंदर का इस्तीफा पंजाब में कांग्रेस की प्रदर्शन में नाकामी की स्वीकारोक्ति: बादल

चंडीगढ़, 18 सितंबर शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने शनिवार को कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री पद से अमरिंदर सिंह का इस्तीफा कांग्रेस की राज्य में काम नहीं कर पाने की नाकामी की स्वीकारोक्ति है और उसके पास साढ़े चार साल से अधिक के कार्यकाल में काम दिखाने के लिए कुछ भी नहीं है।

हालांकि उन्होंने कहा कि केवल पहरेदार बदलने से पंजाब में कांग्रेस के डूबते जहाज को नहीं बचाया जा सकेगा।

कांग्रेस के दिग्गज नेता अमरिंदर सिंह ने शनिवार को यह कहते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया कि वह खुद को अपमानित महसूस कर रहे हैं। सिंह और हाल में पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष बनाए गए नवजोत सिंह सिद्धू के बीच एक महीने से सत्ता संघर्ष चल रहा था। 50 से अधिक कांग्रेस विधायकों ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर सिंह को मुख्यमंत्री पद से हटाने की मांग की थी।

बादल ने एक बयान में कहा कि सिंह का इस्तीफा इस बात की स्वीकारोक्ति है कि कांग्रेस पंजाब में प्रदर्शन करने में नाकाम रही और उसके पास साढ़े चार साल से अधिक के कार्यकाल के लिए दिखाने के लिए कुछ भी नहीं है।

उन्होंने कहा कि अपनी अक्षम सरकार को बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी चेहरा बदलकर पंजाबियों को मूर्ख नहीं बना सकती है।

उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति पर दोष मढ़कर पार्टी विरोधी लहर को टालने की कांग्रेस आलाकमान की चाल सफल नहीं होगी।

अकाली प्रमुख ने आरोप लगाया कि राज्य की पूरी कैबिनेट और कांग्रेस विधायक भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं।

उन्होंने कहा, ''पंजाबी जानते हैं कि पंजाब में पूरी कांग्रेस पार्टी खुली लूट और अराजकता के लिए जानी जाती है। इसके मंत्रियों और विधायकों ने गैंगस्टरों को संरक्षण दिया। इसके मंत्रियों ने राज्य के खजाने से हजारों करोड़ रुपये लूटे। यह राज्य में कोई भी विकास या बुनियादी ढांचा परियोजना को शुरू करने में विफल रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Amarinder's resignation a confession of Congress's failure to perform in Punjab: Badal

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे