लाइव न्यूज़ :

अगले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का नेतृत्व अमरिंदर करेंगे : सुनील जाखड़

By भाषा | Updated: February 22, 2021 20:36 IST

Open in App

चंडीगढ़, 22 फरवरी पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने सोमवार को कहा कि मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह राज्य विधानसभा के अगले चुनाव में पार्टी की अगुवाई करेंगे क्योंकि प्रदेश की जनता ने हाल में हुए स्थानीय निकाय के चुनावों में पार्टी के पक्ष में जनादेश देकर उनके नेतृत्व में भरोसा जताया है।

कांग्रेस ने हाल में हुए नगर निकायों के चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया है। पार्टी ने आठ में से सात नगर निगमों में जीत दर्ज की जबकि मोगा नगर निगम में वह सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी। साथ ही पार्टी ने 109 नगर परिषदों और नगर पंचायतों में से ज्यादातर में जीत दर्ज की।

जाखड़ ने यहां एक बयान में कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी की शानदार जीत ने न सिर्फ राज्य में अमरिंदर सिंह के नेतृत्व पर फिर से मुहर लगा दी है बल्कि यह भविष्य में भी उनके नेतृत्व पर पंजाबियों के भरोसे को दर्शाता है।

जाखड़ ने खुलासा किया कि कांग्रेस ने पहले ही ‘‘2022 के लिये कैप्टन’’ मिशन शुरू कर दिया है। जाखड़ ने कहा कि राज्य में अगला विधानसभा चुनाव भी अमरिंदर की अगुवाई में लड़ा जाएगा।

उन्होंने ये बातें स्मार्ट सिटी और अमृत योजना के तहत मुख्यमंत्री द्वारा 1087 करोड़ रुपये की लागत वाली विकास परियोजनाएं डिजिटल तरीके से शुरू करने के लिये आयोजित कार्यक्रम में कहीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग