लाइव न्यूज़ :

अमरिंदर ने वार्ता के लिए किसानों को बुलाने के केंद्र के फैसले का स्वागत किया

By भाषा | Updated: November 24, 2020 22:46 IST

Open in App

चंडीगढ़, 24 नवंबर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने केंद्र द्वारा एक और चरण की वार्ता के लिए किसानों को तीन दिसंबर को आमंत्रित करने के फैसले का मंगलवार को स्वागत किया।

एक बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि वह खुश हैं कि केंद्र सरकार ने किसान संगठनों को बातचीत के लिए बुलाया है और उम्मीद जाहिर की कि इससे उनकी चिंताओं को दूर करने का रास्ता निकलेगा।

अमरिंदर सिंह ने कहा कि पिछले महीने उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से बात की थी और उनसे मामलों को यथाशीघ्र सुलझाने का अनुरोध किया था।

उल्लेखनीय है कि केंद्र ने मंगलवार को कहा कि उसने पंजाब के किसान संगठनों को नए कृषि कानूनों पर गतिरोध को दूर करने के लिए दूसरे चरण की मंत्री स्तर वार्ता के लिए तीन दिसंबर को आमंत्रित किया है।

किसानों और केंद्र के बीच पिछली बैठक 13 नवंबर को हुई थी लेकिन वह बेनतीजा रही थी।

अमरिंदर सिंह ने कहा कि मामले का यथाशीघ्र समाधान पंजाब के व्यापक हित में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण