लाइव न्यूज़ :

अमरिंदर ने बटाला मामले को लेकर दो असंतुष्ट मंत्रियों पर साधा निशाना

By भाषा | Updated: September 6, 2021 23:54 IST

Open in App

चंडीगढ़, छह सितंबर मंत्रिमंडल के अपने दो असंतुष्ट मंत्रियों द्वारा बटाला को पंजाब के नए जिले के रूप में घोषित करने की मांग के दो दिन बाद मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने सोमवार को उन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह मुद्दा पहले से ही विचाराधीन है और विभिन्न मुद्दों पर विचार करने के बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

अमरिंदर सिंह के खिलाफ बगावत का झंडा बुलंद करने वाले चार मंत्रियों में शामिल तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा और सुखजिंदर सिंह रंधावा ने शनिवार को बटाला को राज्य का नया जिला बनाने को लेकर उनसे मुलाकात की मांग की थी। बाजवा और रंधावा द्वारा उठाई गई मांग के जवाब में मुख्यमंत्री ने सोमवार को कहा कि पिछले महीने कांग्रेस के एक अन्य नेता से भी उन्हें इसी तरह का निवेदन मिला था और वह इस मामले को देख रहे हैं।

मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में दोनों मंत्रियों ने मांग की थी कि बटाला को पंजाब का 24वां जिला घोषित किया जाए। वर्तमान में बटाला गुरदासपुर जिले का हिस्सा है

मुख्यमंत्री ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि पिछले कुछ दिनों में मीडिया में ऐसी खबरें आई हैं कि बटाला के निवासियों ने भी सार्वजनिक रूप से अपने क्षेत्र से एक नए जिले की मांग उठाई है। दोनों मंत्रियों पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा, ‘‘अगर वे मेरे पास आते और इसके बारे में बात करते, तो मैं उन्हें बता देता कि मैं पहले से ही इस मामले को देख रहा हूं और इस संबंध में उनसे सलाह भी लेता।’’

अमरिंदर सिंह ने कानून और व्यवस्था के मुद्दे पर राज्य सरकार को निशाना बनाने के लिए हरपाल सिंह चीमा की खिंचाई की और आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक पर 2022 के राज्य विधानसभा चुनाव जीतने के लिए ‘‘हताशा’’ में ‘‘तथ्यों से खिलवाड़’’ करने का आरोप लगाया।

सिंह ने पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता चीमा पर ऐसे वक्त निशाना साधा, जब एक दिन पहले उन्होंने कुछ आंकड़ों का हवाला देते हुए आरोप लगाया था कि राज्य में कानून-व्यवस्था की समस्या ‘‘बेकाबू’’ हो गई है और लोगों के बीच ‘‘डर’’ का माहौल है।

उधर, कांग्रेस की पंजाब इकाई के पूर्व प्रमुख सुनील जाखड़ ने सोमवार को कहा कि पार्टी की प्रदेश इकाई में तकरार 2022 के विधानसभा चुनावों से पहले राज्य सरकार की ‘‘ऐतिहासिक उपलब्धियों’’ को लोगों तक ले जाने की ‘‘महत्वपूर्ण प्रक्रिया’’ में बाधा बन रही है। उन्होंने सामाजिक सुरक्षा पेंशन को दोगुना करने जैसे बड़े सरकारी फैसले का पूरी तरह से लाभ उठाने में पार्टी कैडर की ‘‘नाकामी’’ पर चिंता व्यक्त की। पंजाब सरकार ने हाल में सामाजिक सुरक्षा पेंशन को 750 रुपये से बढ़ाकर 1,500 रुपये करने की घोषणा की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू