लाइव न्यूज़ :

अमरिंदर ने भाजपा नेता तरुण चुघ पर निशाना साधा

By भाषा | Updated: January 30, 2021 21:57 IST

Open in App

चंडीगढ़, 30 जनवरी पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शनिवार को भाजपा नेता तरुण चुघ पर ‘उनकी सेना की पृष्ठभूमि’ संबंधी टिप्पणी को लेकर निशाना साधा और इसे ''निंदनीय'' करार दिया।

उन्होंने चुघ से पूछा, ‘‘भाजपा या उनके नेता सैन्य सम्मान और राष्ट्रीय झंडे की गरिमा के बारे में जानते क्या हैं, जिसमें हमारे पंजाबी भाइयों के पार्थिव शरीर लपेट कर सीमाओं से हर दूसरे दिन लाए जाते हैं?"

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव ने शुक्रवार को आरोप लगाया था कि अमरिंदर सिंह उन किसानों का समर्थन करके सेना की अपनी पृष्ठभूमि और गणतंत्र दिवस की गरिमा का "अपमान" कर रहे हैं, जिन्होंने दिल्ली में लाल किले पर "राष्ट्रीय ध्वज" का अपमान किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा, "पंजाब में हम हर दूसरे दिन राष्ट्रीय ध्वज में लिपटे अपने बेटों और भाइयों के पार्थिव शरीरों को देखने का दुख जानते हैं।"

मुख्यमंत्री ने यहां एक बयान में कहा, "भारत के सम्मान और अखंडता की रक्षा के लिए अपनी जान गंवाने वाले सैनिकों के प्रति भाजपा के पास कोई सहानुभूति या संवेदनशीलता नहीं है। न तो चुघ और न ही उनकी पार्टी अपने किसान पिता और भाइयों को अपने अधिकारों के लिए लड़ते हुए पिटते हुए देखने वाले उन सैनिकों की पीड़ा को समझ सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस