लाइव न्यूज़ :

निकाय चुनाव से पहले भय और हिंसा का माहौल कायम करना चाहते हैं अमरिन्दर सिंह: चुघ

By भाषा | Updated: February 10, 2021 19:12 IST

Open in App

चंडीगढ़, 10 फरवरी , भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने बुधवार को पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह पर 14 फरवरी को होने वाले निकाय चुनाव से पहले राज्य में ''भय और हिंसा '' फैलाने का आरोप लगाया।

मोगा में नगर निकाय चुनाव के प्रचार के दौरान कांग्रेस और अकाली दल के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प में दो लोगों की मौत और दो अन्य के घायल होने तथा एक फिरोजपुर में कुछ अज्ञात लोगों द्वारा पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के वाहन पर हमले की एक अन्य घटना के बाद चुघ की ओर से यह बयान आया है।

शर्मा पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के लिये वहां गए थे।

चुघ ने कहा कि सत्तारूढ़ कांग्रेस को लगता है कि उसके निकाय चुनाव जीतने की ''उम्मीद बहुत कम'' है, लिहाजा वह ''गुंडाराज को बढ़ावा दे रही है।''

उन्होंने एक बयान में कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री राज्य में भाजपा की आवाज को ''दबाने'' के लिये ''गुंडों के प्रति नरमी बरत रहे हैं।''

चुघ ने कहा, ''अमरिंदर ने लोकतांत्रिक नियमों की धज्जियां उड़ा दीं है और नगर चुनाव जीतने के लिये आतंक और हिंसा का राज कायम करना चाहते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र चुनावः 23 नगर परिषदों और नगर पंचायतों में मतदान, स्थानीय निकायों में खाली पड़े 143 सदस्य पदों पर पड़े रहे वोट, जानें लाइव

भारतArunachal Pradesh Local Body Election Results 2025: 186 जिला परिषद सदस्य सीट की गिनती जारी, ग्राम पंचायत में 6,227 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

भारतDelhi Fog: दिल्ली में छाया घना कोहरा, 100 से ज्यादा उड़ानें रद्द, यात्रियों के लिए जारी एडवाइजरी

क्रिकेटकेवल एक पारी की जरूरत, सभी जानते हैं खूंखार खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव,  तिलक वर्मा ने कहा-बस थोड़ा इंतजार करें

विश्वTaiwan: ताइपे में अज्ञात ने चाकू से हमला कर 3 लोगों की ली जान, संदिग्ध की इमारत से गिरकर मौत

भारत अधिक खबरें

भारतहाथियों के झुंड के टकराई राजधानी एक्सप्रेस, पटरी से उतरे कई डब्बे; 8 हाथियों की मौत

भारतMP News: भोपाल में आज मेट्रो का शुभारंभ, जानें क्या है रूट और कितना होगा टिकट प्राइस

भारतप्रदूषित हवा का मसला केवल दिल्ली का नहीं है...!

भारतपरमाणु ऊर्जा का उत्पादन बढ़ाने के साथ जवाबदेही भी जरूरी

भारतलोकसभा, विधानसभा के बाद स्थानीय निकाय चुनावों के बीच नेताओं की आवाजाही?, राजनीति की नई शक्ल बनता दलबदल