लाइव न्यूज़ :

अमरिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी से करतारपुर गलियारा फिर से खोलने का अनुरोध किया

By भाषा | Updated: July 28, 2021 21:02 IST

Open in App

चंडीगढ़, 28 जुलाई पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से करतारपुर गलियारा फिर से खोलने का अनुरोध किया ताकि सभी श्रद्धालु सिख गुरु नानक देव को समर्पित पाकिस्तान स्थि गुरुद्वारे में जा सकें।

कोविड-19 महामारी के कारण मार्च 2020 में करतारपुर साहिब गुरुद्वारा के लिए तीर्थयात्रा स्थगित कर दी गई थी। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में सिंह ने कहा कि गलियारे का उपयोग करने वाले तीर्थयात्रियों की जांच और टीकाकरण सहित उचित कोविड​​-19 नियमों का पालन सुनिश्चित करने में पंजाब सरकार को केंद्र सरकार के साथ मिलकर काम करने में खुशी होगी।

उन्होंने इस संबंध में प्रधानमंत्री से सकारात्मक विचार की उम्मीद की। उन्होंने लिखा, ‘‘पंजाब में कोविड-19 की स्थिति में पिछले एक महीने में महत्वपूर्ण सुधार के संकेत मिले हैं और मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि कल लगभग एक साल की अवधि के बाद कोविड​​-19 से किसी की भी मौत की सूचना नहीं थी।’’

उन्होंने कहा कि बदले हुए परिदृश्य में लोगों ने स्पष्ट रूप से करतारपुर के गुरुद्वारा दरबार साहिब में ‘‘दर्शन’’ की इच्छा जाहिर की है। करतारपुर गलियारा सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव के अंतिम विश्राम स्थल पाकिस्तान में गुरुद्वारा दरबार साहिब को गुरदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक मंदिर से जोड़ता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस