लाइव न्यूज़ :

अमरिन्दर सिंह ने किसानों से राज्य की दूरसंचार सेवाएं बाधित नहीं करने का आग्रह किया

By भाषा | Updated: December 25, 2020 19:37 IST

Open in App

चंडीगढ़ 25 दिसंबर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह ने शुक्रवार को प्रदर्शनकारी किसानों से राज्य में दूरंसचार सेवाएं बाधित नहीं करने का आग्रह किया।

ऐसी खबरें आई थीं कि प्रदर्शनकारी किसान मोबाइल टावरों को की जा रही बिजली आपूर्ति को बाधित करने का प्रयास कर रहे हैं, जिन पर प्रतिक्रिया देते हुए सिंह ने यह अपील की।

मुख्यमंत्री ने किसानों से वैसा ही संयम बरतने का अनुरोध किया, जैसा कि वह बीते कई महीनों से बरतते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम लोगों के लिये दूरसंचार कनेक्टिविटी पहले ही कोविड-19 महामारी के दौरान काफी मुश्किल हो चुकी है।

सिंह ने कहा कि केन्द्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों को वही अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना दिखानी चाहिये जैसी वह बीते एक महीने से दिल्ली सीमा पर जारी प्रदर्शन के दौरान दिखा रहे हैं और इससे पहले राज्य में हुए आंदोलन के दौरान दिखा चुके हैं।

राज्य सरकार के एक बयान के अनुसार सिंह ने यह अपील टॉवर एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोवाइडर एसोसिएशन (टीएआईपीए) के अनुरोध पर की है। एसोसिएशन ने राज्य सरकार से अनुरोध किया था कि वह किसानों से कहे कि वे न्याय के लिये अपने संघर्ष के दौरान किसी भी गैर-कानूनी गतिविधि में शामिल होने से बचें।

इससे पहले, खबरें मिली थीं कि किसान मनसा, बरनाला, फिरोजपुर और मोगा समेत पंजाब के विभिन्न हिस्सों में बीते कुछ दिन से एक विशेष दूरसंचार ऑपरेटर के मोबाइल टावरों को की जा रही बिजली आपूर्ति को काट रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो