लाइव न्यूज़ :

पंजाब सरकार के मंत्री ने महिला अधिकारी को भेजे आपत्तिजनक संदेश, CM ने अमरिंदर सिंह ने कहा-मुद्दा सुलझ गया

By भाषा | Updated: October 25, 2018 03:09 IST

महिला ने एक महीने पहले मंत्री द्वारा एक बार फिर से संदेश भेजे जाने के बाद उनके खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई थी।

Open in App

पंजाब में एक महिला अधिकारी को कथित तौर पर अनुचित संदेश भेजने को लेकर राज्य के एक कैबिनेट मंत्री को बर्खास्त करने की विपक्ष की मांग के बाद मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने बुधवार को कहा कि उनका मानना है कि इस मुद्दे का हल हो गया है।

सिंह ने एक बयान में कहा कि उन्होंने इस विषय को बहुत ही गंभीरता से लिया और मंत्री को माफी मांगने कहा। 

मीडिया में आई खबर के खबर के मुताबिक एक कैबिनेट मंत्री ने अधिकारी को संदेश भेजे थे और जब उस अधिकारी ने उन्हें चेतावनी दी, तब उन्होंने ऐसा करना बंद कर दिया था। 

महिला ने एक महीने पहले मंत्री द्वारा एक बार फिर से संदेश भेजे जाने के बाद उनके खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई थी।

इस्राइल के आधिकारिक दौरे पर गए सिंह ने कहा, ‘‘ यह विषय कुछ हफ्ते पहले मेरे संज्ञान में लाया गया था और मैंने मंत्री को माफी मांगने और इसका महिला अधिकारी के साथ समाधान करने को कहा ।’’ उन्हें लगता है कि इस मामले का हल हो गया है। 

शिअद और आप द्वारा मंत्री को बर्खास्त करने की मांग किए जाने के बाद सिंह की यह प्रतिक्रिया आई है। 

शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने मुख्यमंत्री से अपने उस कैबिनेट सहकर्मी को बेनकाब करने को कहा है। 

उन्होंने कहा कि यह हैरान करने वाला है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस विषय पर चुप हैं जबकि उन्हें शिकायत के बारे में कथित तौर पर अवगत कराया गया था। 

बादल ने यहां एक बयान में कहा कि राहुल को यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वह पंजाब के मुख्यमंत्री के साथ इस मामले को ढंकने के कार्य में शामिल हैं? 

शिअद नेता ने कहा कि महिला अधिकारी को एक औपचारिक शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। 

सुखपाल सिंह खैरा के नेतृत्व वाले आप के बागी गुट के सदस्य एवं विधायक कंवर संधू ने कहा कि इस घटना की जांच होनी चाहिए और मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए। 

यहां एक बयान में आप की महिला शाखा की प्रमुख राज लाली गिल ने अमरिंदर से मंत्री के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। 

बहरहाल, कांग्रेस नेताओं और पंजाब सरकार के अधिकारियों की टिप्पणी के लिए उनसे संपर्क नहीं हो सका। 

टॅग्स :पंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है