लाइव न्यूज़ :

अमरिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री से टीके और ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ाने का अनुरोध किया

By भाषा | Updated: May 9, 2021 19:28 IST

Open in App

चंडीगढ़, नौ मई पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से राज्य का ऑक्सीजन कोटा बढ़ाने और कोविड-रोधी टीके की आपूर्ति तत्काल सुनिश्चित करने का अनुरोध किया।

आधिकारिक बयान के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने राज्य में कोविड-19 संबंधी स्थिति और इससे निपटने को लेकर उठाए जा रहे कदमों पर चर्चा करने के लिए मुख्यमंत्री को फोन किया तथा इसी दौरान सिंह ने यह मुद्दा उठाया।

सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने उन्हें हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।

बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि महामारी की दूसरी लहर से उत्पन्न हालात से निपटने में पंजाब सरकार की सहायता के मद्देनजर केंद्र सरकार राज्य को होने वाली ऑक्सीजन एवं टीका आपूर्ति को बढ़ाने के लिए तत्काल कदम उठाएगी।

सिंह ने प्रधानमंत्री को बताया कि राज्य सरकार टीकाकरण के तीसरे चरण के तहत 18-44 आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण शुरू कर पाने में असमर्थ थी। हालांकि, टीके की एक लाख खुराक प्राप्त होने के बाद सोमवार से सरकारी अस्पतालों में इसकी शुरुआत की जाएगी।

उन्होंने कहा कि 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों के लिए भी टीके की कमी थी और राज्य को रविवार को टीके की 1.63 लाख खुराक मिलने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को सूचित किया कि कोविड-19 के गंभीर मरीजों की संख्या बढ़ने और दिल्ली-एनसीआर समेत अन्य राज्यों से मरीजों के पंजाब आने के चलते राज्य को तत्काल 300 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि 22 अप्रैल को 197 मीट्रिक टन के मुकाबले आठ मई को राज्य की ऑक्सीजन मांग बढ़कर 295.5 मीट्रिक टन तक पहुंच गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि टैंकरों की कमी से भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और ऑक्सीजन कोटा तथा टैंकर उपलब्ध कराने के लिए भी केंद्र से सहायता की आवश्यकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो