अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, अब तक के सबसे अक्षम और भ्रष्ट अध्यक्ष?, नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने कांग्रेस छोड़ी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 1, 2026 06:00 IST2026-02-01T05:59:07+5:302026-02-01T06:00:40+5:30

कांग्रेस ने नवजोत के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया था।

Amarinder Singh Raja Warring most incompetent corrupt president ever Navjot Singh Sidhu's wife Navjot Kaur Sidhu quits Congress | अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, अब तक के सबसे अक्षम और भ्रष्ट अध्यक्ष?, नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने कांग्रेस छोड़ी

Navjot Kaur Sidhu

Highlightsनवजोत कौर सिद्धू पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी हैं। मुख्यमंत्री के साथ मिलकर कांग्रेस को बर्बाद करके खुद को जेल जाने से बचा लिया।(शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह) मजीठिया के साथ काम करने में व्यस्त थे।

चंडीगढ़ः कांग्रेस नेता नवजोत कौर सिद्धू ने शनिवार को घोषणा की कि उन्होंने पार्टी छोड़ दी है। नवजोत कौर सिद्धू ने कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग पर निशाना साधते हुए उन पर पार्टी संगठन को “नुकसान पहुंचाने” का आरोप भी लगाया। उन्होंने वडिंग को “अब तक का सबसे अक्षम और भ्रष्ट अध्यक्ष” करार दिया। नवजोत कौर सिद्धू ने पिछले महीने टिप्पणी की थी कि “मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए 500 करोड़ रुपये देने पड़ते हैं”, जिसे लेकर बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया था। कांग्रेस ने नवजोत के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया था।

नवजोत कौर सिद्धू पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी हैं। उन्होंने वडिंग पर पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के साथ समझौता करके तुच्छ लाभ के लिए पार्टी को बेचने का आरोप लगाया। नवजोत ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘राजा वडिंग, अब तक के सबसे अक्षम और भ्रष्ट अध्यक्ष। आपने मुख्यमंत्री के साथ मिलकर कांग्रेस को बर्बाद करके खुद को जेल जाने से बचा लिया।

आपने ‘आप’ के साथ मिलीभगत कर तुच्छ लाभ के लिए पार्टी को बेच दिया।” उन्होंने आरोप लगाया, “आपने (वडिंग) मेरे लिए निलंबन पत्र तैयार कर रखा था, लेकिन उन लगभग 12 वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं का क्या, जो नवजोत को नुकसान पहुंचाने के लिए (शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह) मजीठिया के साथ काम करने में व्यस्त थे?

और आपने नवजोत को हराने के लिए उन सभी को बड़े पदों से पुरस्कृत किया।” वडिंग पर निशाना साधते हुए नवजोत ने कहा, “मेरे पास आपको बर्बाद करने के लिए पर्याप्त सबूत हैं, लेकिन मुझे इसमें कोई दिलचस्पी नहीं है, क्योंकि मैंने खुद कांग्रेस छोड़ दी है, जहां कोई भी होनहार नेता नजर नहीं आता।”

नवजोत ने वडिंग पर चुनाव में उनकी हार सुनिश्चित करने के लिए उनकी सीट पर कई उम्मीदवार उतारने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “आपने (भरत भूषण) आशु, (चरणजीत सिंह) चन्नी, (राजिंदर कौर) भट्टल जी, डॉ. (धर्मवीर) गांधी जी और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ क्या कार्रवाई की, जिन्होंने खुले तौर पर आपको और आपकी पार्टी को चुनौती दी है?”

नवजोत ने कहा, “आप हंसी का पात्र बन चुके हैं और लोग आपकी रील देखकर मजे ले रहे हैं। नवजोत से प्रेम करने वाले कांग्रेस नेताओं का अपमान करना बंद कीजिए। आप पार्टी को जिताने के बजाय उसे बर्बाद करने में ज्यादा व्यस्त हैं। अपनी पार्टी के प्रति ईमानदार न होने के लिए आपको शर्म आनी चाहिए। आपने काफी नुकसान कर दिया है।” 

Web Title: Amarinder Singh Raja Warring most incompetent corrupt president ever Navjot Singh Sidhu's wife Navjot Kaur Sidhu quits Congress

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे