लाइव न्यूज़ :

अमरिंदर सिंह भाजपा की पटकथा दोहरा रहे हैः सुखबीर बादल

By भाषा | Updated: December 5, 2020 22:21 IST

Open in App

चंडीगढ़, पांच दिसंबर शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की हाल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से हुई मुलाकात को लेकर शनिवार को उनकी आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि अमरिंदर सिंह किसानों के आंदोलन को कथित रूप से राष्ट्रीय सुरक्षा से जोड़कर "भाजपा की पटकथा को दोहरा " रहे हैं।

बादल ने आरोप लगाया कि अमरिंदर सिंह को दिल्ली तलब किया गया था और उनसे कहा गया था कि वह प्रवर्तन निदेशालय और किसानों के साथ विश्वासघात के बीच एक को चुनें, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने भाजपा के आगे "समर्पण " कर दिया है।

अमरिंदर सिंह ने बृहस्पतिवार को केंद्रीय गृह मंत्री और प्रदर्शन कर रहे किसानों से अपील की थी कि वे नए कृषि कानूनों पर जल्द कोई समाधान तलाशें, क्योंकि इससे पंजाब की अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय सुरक्षा को प्रभावित हो रही है।

बादल ने यहां एक बयान में कहा, " शाह के साथ बैठक के बाद बाहर आते ही यह स्पष्ट हो गया कि उन्होंने (अमरिंदर सिंह ने) क्या चुना, क्योंकि उन्होंने पहली जो बात कही, वह थी कि किसान अपना आंदोलन खत्म करें। इसके लिए उन्होंने इस शांतिपूर्ण आंदोलन से राष्ट्र की सुरक्षा को खतरे का हवाला दिया। "

उन्होंने आरोप लगाया, " बहादुर कैप्टन भाजपा आला कमान द्वारा दी गई पटकथा को मात्र दोहरा रहे हैं। वह इसे एक तोते की तरह गा रहे हैं।"

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि उन्होंने कभी भी किसानों को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा नहीं बताया है।

उन्होंने कहा, " उनकी टिप्पणी का संदर्भ यह था कि लंबे गतिरोध का फायदा हमारे दुश्मन शत्रु उठा सकते हैं जिनसे इन किसानों के बेटे लड़ रहे हैं। "

अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को भी कहा था कि वह प्रवर्तन निदेशालय या किसी अन्य से नहीं डरते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतPunjab Local Body Election Results: पंजाब में 22 जिला परिषद के 347 क्षेत्र और 153 पंचायत समिति के 2,838 क्षेत्रों में चुनाव, आप ने 63 और 54 फीसदी में विजय पताका लहराई, देखिए कौन जीता?

क्राइम अलर्टखेत में गई थी 3 साल की बच्ची, 25 वर्षीय कल्लू उठाकर घर ले गया और किया दुष्कर्म, पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया अरेस्ट

क्रिकेटSyed Mushtaq Ali Trophy Final: टी20 विश्व कप में खेलेंगे इशान किशन?, 10 मैच, 10 पारी, 517 रन, 51 चौके और 33 छक्के, जानें प्लेयर ऑफ द मैच और सीरीज कौन?

क्रिकेटSyed Mushtaq Ali Trophy Final: फाइनल में 101 रन बनाकर किशन कारनामा? पहली बार चैंपियन झारखंड, हरियाणा को 69 रन से हराया, 5 शतक लगाकर अभिषेक शर्मा रिकॉर्ड की बराबरी?

भारतTelangana GP Polls Results: 4159 ग्राम पंचायतों में से कांग्रेस ने 2,246, बीआरएस ने 1,163 और भाजपा ने सीटें जीतीं

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र नगर निगम चुनावः कांग्रेस को झटका, राजीव सातव की पत्नी और एमएलसी प्रज्ञा सातव भाजपा में शामिल

भारतगुरु घासीदास बाबा ने समाज को समानता, सद्भाव और मानवता का दिया संदेश: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

भारतभाजपा में संगठन सर्वोपरि और संगठन ही शक्ति व विचारधारा ही प्राण?, भाजपा बिहार के नव नियुक्त अध्यक्ष संजय सरावगी ने कार्यभार संभाला

भारतदिल्ली में CNG गाड़ियों को बड़ा झटका! अब इन वाहनों को नहीं मिलेगी गैस, निकलने से पहले जरूर देखें ये डॉक्यूमेंट

भारतPunjab Local Body Election Results: कुल 2838 जोन, आम आदमी पार्टी ने 1494, कांग्रेस 567, शिरोमणि अकाली दल ने 390 और भाजपा ने 75 जोन जीते