लाइव न्यूज़ :

अमरिंदर सिंह ने हरीश रावत पर निशाना साधते हुए कहा: आप जो बोते हैं, वही काटते हैं

By भाषा | Updated: December 22, 2021 23:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने बुधवार को उत्तराखंड में कांग्रेस के प्रचार प्रमुख हरीश रावत पर निशाना साधा।

दरअसल, रावत ने पार्टी संगठन पर सहयोग नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्हें लगता है कि अब उनके लिये आराम करने का समय आ गया है।

रावत ने पंजाब के मुख्यमंत्री पद से अमरिंदर सिंह को हटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। सिंह की जगह चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाया गया था।

रावत उस समय अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के पंजाब प्रभारी महासचिव थे। उन्होंने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव पर ध्यान देने का हवाला देकर इस पद को छोड़ दिया था। सिंह खुद को मुख्यमंत्री पद से हटाने में रावत की भूमिका को लेकर मुखर रहे हैं।

उन्होंने रावत को टैग करते हुए ट्वीट किया, “आप जो बोते हैं, वही काटते हैं। भविष्य की योजनाओं (यदि कोई हो तो) के लिये शुभकामनाएं हरीश रावत जी।”

रावत ने अगले साल की शुरूआत में प्रस्तावित उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले बुधवार को यह कहते हुए सियासी हलकों में हडकंप मचा दिया कि पार्टी संगठन उनके साथ कथित तौर पर असहयोग कर रहा है और उनका मन सब कुछ छोड़ने को कर रहा है।

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रावत ने ट्वीट किया, ‘‘ है न अजीब सी बात, चुनाव रूपी समुद्र को तैरना है, संगठन का ढांचा अधिकांश स्थानों पर सहयोग का हाथ आगे बढ़ाने के बजाय या तो मुंह फेर करके खड़ा हो जा रहा है या नकारात्मक भूमिका निभा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र