लाइव न्यूज़ :

अमरिंदर सिंह का अधिकारियों को निर्देश, स्पूतनिक-वी टीके की खरीद की संभावनाएं तलाशें

By भाषा | Updated: May 16, 2021 19:10 IST

Open in App

चंडीगढ़, 16 मई कोविड-19 टीके की किल्लत के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने 18-44 आयुवर्ग समूह के लोगों का टीकाकरण किए जाने के लिए रविवार को अधिकारियों को रूसी टीका स्पूतनिक-वी खरीदने की संभावनाएं तलाश करने के निर्देश दिए।

एक सरकारी बयान के मुताबिक, कोविड समीक्षा बैठक को ऑनलाइन संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 18-44 आयुवर्ग समूह के लिए शुरुआत में प्राप्त हुईं कोविशील्ड टीके की एक लाख खुराकें लगभग पूरी तरह उपयोग हो चुकी हैं।

सिंह ने मुख्य सचिव विनी महाजन को इस आयुवर्ग के लिए वैकल्पिक टीके के तौर पर स्पूतनिक-वी खरीद जाने के संबंध में निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि अगले चरण में अन्य श्रेणियों विशेषतौर पर शिक्षकों का टीकाकरण किया जाना चाहिए ताकि जल्द से जल्द स्कूल खोले जा सकें।

टोसिलीजुमैब दवा की निरंतर कमी का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से बात की थी और उम्मीद जतायी कि सोमवार तक दवा की कुछ मात्रा उपलब्ध हो जाएगी।

उन्होंने स्वास्थ्य सचिव से इस मुद्दे पर केंद्र सरकार के साथ समन्व्य स्थापित करने को कहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो