लाइव न्यूज़ :

अमरिंदर सिह ने पंजाब में किया पूर्ण लॉकडाउन से इनकार

By भाषा | Updated: May 5, 2021 21:10 IST

Open in App

चंडीगढ़, पांच मई पंजाब में कोविड-19 महामारी के मद्देनजर चुनिंदा ढंग से दुकानों को बंद किये जाने पर दुकानदारों के बीच अंसतोष का मुद्दा अपने कुछ मंत्रियों द्वारा उठाये जाने के बाद मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने बुधवार को दुकानों को चरणबद्ध तरीके से खुलने देने की घोषणा की।

मंत्रिमंडल की बैठक की डिजिटल तरीक से अध्यक्षता करते हुए सिंह ने पूर्ण लॉकडाउन से इनकार किया लेकिन यह भी कहा कि पंजाब में फिलहाल पाबंदिया कई अन्य राज्यों की लॉकडाउन दशाओं से अधिक कठोर हैं।

दुकानों को चरणबद्ध तरीके से खुलने देने के ऐलान के अलावा मुख्यमंत्री ने आवास क्षेत्र के लिए कई प्रोत्साहन/रियायतों की घोषणा की ।

कोविड-19 के तेजी से बढ़ रहे मामलों के बीच उन्होंने सरकारी विद्यालयों में बस 50 प्रतिशत शिक्षकों के आने और बाकी के घर से ऑनलाइन कक्षाएं लेने का आदेश दिया।

एक सरकारी बयान के अनुसार दुकानों को चुनिंदा तरीके से बंद करने पर दुकानदारों के बीच असंतोष का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन से अपने अपने जिलों में चरणबद्ध तरीके से दुकानों को खुलने देने की योजना तैयार करने को कहा।

पंजाब में मंगलवार को दुकानदारों ने गैर जरूरी सामानों की बिक्री करने वाली दुकानों को बंद करने के सरकारी आदेश के विरूद्ध प्रदर्शन किया था तथा कहा था कि इससे उनपर और मार पड़ेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?