लाइव न्यूज़ :

अमरिंदर सिंह ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं टालने की मांग की

By भाषा | Updated: April 14, 2021 13:25 IST

Open in App

चंडीगढ़, 14 अप्रैल पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने देश भर में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर 10वीं और 12वीं कक्षा की सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं टालने की मांग की है।

सिंह ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ से मौजूदा स्थिति का जिक्र करते हुए इस बात पर जोर दिया कि ‘‘यह उचित होगा कि 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को तत्काल टालने का फैसला किया जाये।’’

उन्होंने बुधवार को एक आधिकारिक बयान में कहा कि इससे केंद्र और राज्यों की सरकारें स्थिति सामान्य होने पर परीक्षा आयोजित करने के लिए बेहतर योजना बना पायेंगी।

मंत्री से जल्द से जल्द दखल देने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री ने उल्लेख किया कि यह अनुमान लगा पाना मुश्किल है कि कोविड-19 के मामलों पर कब काबू पाया जा सकेगा और इसमें कब गिरावट दिखेगी।

उन्होंने कहा कि महामारी की दूसरी लहर में विभिन्न राज्यों की स्थिति अलग है। कुछ राज्यों में मामले पहले ही बढ़ने लगे हैं जबकि इनकी तुलना में कुछ राज्यों में मामले धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं।

बढ़ते मामलों को देखते हुए सिंह ने कहा कि यह समझने वाली बात है कि ‘‘देश के अधिकतर राज्यों में कोविड-19 के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है, जिससे 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर छात्रों और अभिभावकों में आशंका और डर का माहौल है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘राज्य सरकार को पंजाब में भी विभिन्न वर्गों से राज्य बोर्ड के साथ सीबीएसई एवं आईसीएसई की बोर्ड परीक्षाएं टालने का अनुरोध मिला है।’’

सीबीएसई की 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं चार मई से सात जून के बीच होने वाली हैं और 12वीं की परीक्षाएं चार मई से 15 जून के बीच होने वाली हैं।

पंजाब बोर्ड की परीक्षा सीबीएसई की परीक्षा के साथ ही होनी वाली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र