लाइव न्यूज़ :

अमरिंदर सिंह ने किसान प्रदर्शन के मुद्दे पर एकजुटता दिखाने के लिए दो फरवरी को सर्वदलीय बैठक बुलायी

By भाषा | Updated: January 31, 2021 14:51 IST

Open in App

चंडीगढ़, 31 जनवरी दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन स्थलों पर पुलिस और अपराधियों द्वारा पंजाब के किसानों के साथ मारपीट किये जाने एवं उन हमला किये जाने का आरोप लगाते हुए राज्य के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने एकजुटता प्रदर्शित करने और तीन विवादास्पद केंद्रीय कृषि कानूनों के संबंध में आगे के रास्ते पर सर्वसम्मति कायम करने के लिए मंगलवार को सर्वदलीय बैठक बुलायी है।

रविवार को जारी किये गये बयान के अनुसार यह बैठक पंजाब भवन में पूर्वाह्न 11 बजे होगी।

मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ यह अहंकार में अलग खड़ा होने का नहीं, बल्कि अपने राज्य एवं अपने लोगों को बचाने के लिए एकसाथ आने का वक्त है।’’

सरकारी बयान के अनुसार इस बैठक में दिल्ली में किसान आंदोलन में हाल के घटनाक्रम, खासकर गणतंत्र दिवस पर हिंसा, सिंघू बॉर्डर पर कृषकों पर हमले और उन्हें बदनाम करने के लिए चल रहे व्यापक अभियान से उत्पन्न स्थिति पर चर्चा की जाएगी।

सिंह ने सभी दलों से किसानों के समर्थन में और पंजाब के हित में एकता की भावना से बैठक में पहुंचने की अपील की।

उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों से उत्पन्न ‘संकट’ पूरे राज्य एवं उसके लोगों के लिए चिंता का विषय है।

उन्होंने कहा, ‘‘समस्त पंजाबियों एवं राज्य के सभी राजनीतिक दलों के सामूहिक प्रयास से ही इस संकट से प्रभावी ढंग से निपटा जा सकता है और किसानों के हितों की रक्षा की जा सकती है।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ दो महीने से अधिक समय से दिल्ली की सीमा पर हमारे किसान मर रहे हैं। उन्हें पुलिस पीट रही है और गुंडे उन पर हमला कर रहे हैं। उन्हें मूलभूत सुविधओं से वंचित करके उन्हें परेशान किया जा रहा है।’’

उन्होंने कहा कि इस लड़ाई में पंजाब के किसानों के उत्पीड़न को देखते हुए राज्य के सभी दलों के लिए यह जरूरी है कि वे साथ आएं और इस मुद्दे पर समावेशी रणनीति तैयार करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह