अमरिंदर सिंह और मनोहरलाल खट्टर ने चंदन मित्रा के निधन पर शोक जताया
By भाषा | Updated: September 2, 2021 19:25 IST2021-09-02T19:25:40+5:302021-09-02T19:25:40+5:30

अमरिंदर सिंह और मनोहरलाल खट्टर ने चंदन मित्रा के निधन पर शोक जताया
पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिदंर सिंह ने बृहस्पतिवार को वरिष्ठ पत्रकार और राज्यसभा के पूर्व सदस्य चंदन मित्रा के निधन पर शोक प्रकट किया। मित्रा का 65 वर्ष की आयु में नई दिल्ली में निधन हो गया। सिंह ने ट्वीट किया, “वरिष्ठ पत्रकार और राज्यसभा के पूर्व सदस्य चंदन मित्रा जी के निधन पर दुख हुआ। उनसे मेरा पुराना नाता रहा। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और उनके परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति दे।” हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी मित्रा के निधन पर दुख जताया।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।