लाइव न्यूज़ :

अमरिंदर सिंह ‘अवसरवादी’ हैं, पंजाब को धोखा दिया : रंधावा

By भाषा | Updated: October 20, 2021 17:05 IST

Open in App

चंडीगढ़, 20 अक्टूबर पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने अमरिंदर सिंह पर निशाना साधते हुए बुधवार को उन्हें “अवसरवादी” करार दिया। अमरिंदर सिंह ने एक दिन पहले ही घोषणा की थी कि वह अपना राजनीतिक दल बनाएंगे।

रंधावा ने सिंह पर पिछले साढ़े चार साल से पंजाब को धोखा देने का भी आरोप लगाया।

अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को कहा था कि वह जल्द ही अपनी राजनीतिक पार्टी की घोषणा करेंगे और उम्मीद है कि अगर किसानों के मुद्दे का समाधान उनके हित में किया जाता है तो भाजपा के साथ सीटों पर तालमेल हो जाएगा।

दो बार के मुख्यमंत्री ने कहा कि वह तब तक आराम नहीं करेंगे जब तक कि वह “अपने लोगों और अपने राज्य” का भविष्य सुरक्षित नहीं कर लेते।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा, “कैप्टन अमरिंदर सिंह एक अवसरवादी नेता हैं जो केवल अपने, अपने परिवार और अपने दोस्तों के बारे में सोचते हैं।” पिछले महीने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ सिंह की मुलाकात का जिक्र करते हुए रंधावा ने कहा कि उन्होंने किसानों के चल रहे आंदोलन को सुलझाने का प्रयास नहीं किया।

उन्होंने पंजाब में बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र को बढ़ाने के लिए अमरिंदर सिंह को भी जिम्मेदार ठहराया।

उन्होंने पूछा, “वह (अमरिंदर सिंह) कहते हैं कि पंजाब एक सीमावर्ती राज्य है। मैं कैप्टन साहब को याद दिलाना चाहता हूं कि अगर यह एक सीमावर्ती राज्य था तो टिफिन बम और ड्रोन (सीमा पार से) क्यों आ रहे थे। हथियारों और मादक द्रव्यों की तस्करी क्यों नहीं रोकी जा सकी।”

रंधावा ने पूर्व मुख्यमंत्री पर पंजाब को धोखा देने और उन लोगों से हाथ मिला लेने का आरोप लगाया जिन्होंने कभी राज्य के कल्याण के बारे में नहीं सोचा।

उन्होंने कहा, “पंजाब पाकिस्तान या चीन से नहीं डरता। पंजाब आज अगर किसी खतरे का सामना कर रहा है तो वह अमरिंदर सिंह हैं।”

रंधावा ने कहा कि जब अमरिंदर सिंह को मनचाही शक्तियां नहीं मिलीं तो वह कांग्रेस से नाराज हो गए।

अमरिंदर सिंह ने पिछले महीने कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के साथ टकराव और राज्य इकाई में अंदरूनी कलह के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। पार्टी ने उनकी जगह चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल