लाइव न्यूज़ :

अमरिंदर ने पुरानी घटना को याद किया, 'दलित विरोधी भावना' को उजागर किया

By भाषा | Updated: April 14, 2021 20:20 IST

Open in App

चंडीगढ़, 14 अप्रैल पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने बुधवार को एक पुरानी घटना को याद करते हुए बताया कि कैसे कुछ दशक पहले एक उच्च जाति के गांव में चुनाव प्रचार के दौरान वह उस समय गांव से बाहर चले गए थे जब कुछ लोगों ने उनके एक दलित सहायक को अपमानित करने की कोशिश की थी।

सिंह ने कहा कि जब राजीव गांधी ने अपने भाई संजय गांधी की मृत्यु के बाद पहली बार उत्तर प्रदेश के अमेठी से चुनाव लड़ा था, तो निर्वाचन क्षेत्र के चार इलाकों में से एक के लिए चुनाव प्रचार संबंधी कार्य का जिम्मा उन्हें सौंप दिया गया था।

सिंह ने दलित विरोधी मानसिकता की आलोचना करते हुए कहा कि यह अभी भी देश में मौजूद है।

उस घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, "एक अनुसूचित जाति का युवा, जो मेरी मदद करने के लिए नियुक्त था, एक ऊंची जाति के प्रभुत्व वाले गाँव में प्रवेश करने से पहले जीप से उतरना चाहता था, लेकिन मैंने उसे उतरने की अनुमति नहीं दी। जब ग्रामीणों ने मुझे पानी दिया, तो वह मेरे बगल में खड़ा था, जिसे देख वहां के लोगों ने उसे बाहर जाने के लिए कहा, लेकिन मैंने यह स्पष्ट कह दिया कि वह अकेले बाहर नहीं जाएगा, मैं भी उसके साथ जाऊंगा। इसलिए मैं भी उन्हें यह कहते हुए उस जगह से निकल गया कि ‘‘वोटां पाओ या ना पाओ, आपा जा रह्ये हैं’’ (आप हमें वोट दें या ना दें, हम जा रहे हैं)

उन्होंने बुधवार को जारी एक आधिकारिक बयान में उस घटना को याद किया।

बी आर अंबेडकर की जयंती पर राष्ट्र के लिए उनके योगदान को याद करते हुए, मुख्यमंत्री ने कहा कि एक सूबेदार के बेटे के रूप में, उन्होंने कड़ी मेहनत की और उस समय पढ़कर इतना आगे बढ़े, जिस समय अधिकतर लोग स्कूल नहीं जाते थे।

सिंह ने कहा कि वह एक ऐसे अद्भुत व्यक्ति को श्रद्धांजलि देते हुए गर्व महसूस कर रहे हैं, जिन्होंने संविधान का मसौदा तैयार किया, जिस पर देश अभी भी चल रहा है।

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार सभी योजनाओं के तहत कम से कम उसकी 30 प्रतिशत धनराशि राज्य की अनुसूचित जाति की आबादी के कल्याण के लिए खर्च करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos