लाइव न्यूज़ :

अमरिंदर ने शाह से भेंट के दौरान कृषि कानून का मुद्दा उठाया, केंद्रीय बलों की 25 कंपनियां मांगी

By भाषा | Updated: August 10, 2021 22:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 अगस्त पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की और उनसे किसानों के लंबे समय से चल रहे आंदोलन के सामाजिक, आर्थिक और सुरक्षा प्रभावों का हवाला देते हुए तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की अपील की।

उनके कार्यालय से जारी बयान के अनुसार सिंह ने पंजाब के सीमावर्ती राज्य होने का हवाला देते हुए पाकिस्तान समर्थित आतंकी ताकतों से बचाव के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की 25 कंपनियां तथा सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के लिए ड्रोनरोधी उपकरणों की भी मांग की। उन्होंने हिंदू मंदिरों, प्रमुख किसान नेताओं, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यालयों, आरएसएस-भाजपा के नेताओं को निशाना बनाये जाने की आशंका का भी हवाला दिया।

मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान कहा कि कृषि कानूनों ने पंजाब एवं अन्य राज्यों में किसानों के बीच बड़ा असंतोष पैदा किया है, इसलिए इन कानूनों को निरस्त कर दिया जाना चाहिए।

उन्होंने सीमापार की शत्रु शक्तियों द्वारा सरकार के विरूद्ध इस असंतोष एवं नाराजगी का फायदा उठाने की आशंका को लेकर चिंता प्रकट की और किसानों की चिंताओं का शीघ्र हल निकालने की मांग की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जून, 2020 में जब केंद्र सरकार ने अध्यादेश जारी किये थे, तब से ही पंजाब में प्रदर्शन हो रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ वैसे तो ये प्रदर्शन अबतक कमोबेश शांत रहे हैं लेकिन किसी को भी बढ़ते असंतोष का भान हो सकता है, खासकर तब जब राज्य 2022 के प्रारंभ में चुनाव की ओर बढ़ रहा है।’’

सिंह ने कहा कि लंबा आंदोलन न केवल पंजाब की आर्थिक गतिविधियां प्रभावित कर रहा है बल्कि उसमें उसके सामाजिक तानेबाने पर असर डालने की क्षमता है, खासकर जब राजनीतिक दल एवं संगठन दृढ़ रूख अपनाते हैं।

मुख्यमंत्री ने शाह से कहा कि सुरक्षा की स्थिति गंभीर है और केंद्र के तत्काल दखल की जरूरत है। उन्होंने इस संदर्भ में हाल में राज्य में हथियारों, हथगोले और देशी बम आने का हवाला दिया एवं कहा कि पाकिस्तान की आईएसआई स्वतंत्रता दिवस और पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले माहौल बिगाड़ सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?