अमरिंदर ने चंडीगढ़ में अपनी पार्टी का दफ्तर खोला

By भाषा | Updated: December 6, 2021 16:47 IST2021-12-06T16:47:34+5:302021-12-06T16:47:34+5:30

Amarinder opens his party office in Chandigarh | अमरिंदर ने चंडीगढ़ में अपनी पार्टी का दफ्तर खोला

अमरिंदर ने चंडीगढ़ में अपनी पार्टी का दफ्तर खोला

चंडीगड़, छह दिसंबर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने सोमवार को यहां अपनी नई पार्टी का कार्यालय खोला। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल के पूर्व नेता सुखदेव सिंह ढींडसा के दल के साथ, राज्य में अगली सरकार बनाएगी।

सिंह को सितंबर में पंजाब के मुख्यमंत्री पद से हटा दिया गया था, जिसके बाद उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी थी और पंजाब लोक कांग्रेस नाम से अपनी पार्टी बना ली थी।

पार्टी कार्यालय खोलने के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि उनके दल के लिए सदस्यता अभियान शुरू हो चुका है।

सिंह ने कहा, “भाजपा और ढींडसा साहब के साथ सीटों पर समझौता करके हमें पूरी उम्मीद है कि आने वाले चुनाव में हम जीतेंगे... हम अगली सरकार बनाएंगे।”

केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह ने शनिवार को कहा था कि उनकी पार्टी अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सिंह और ढींडसा के साथ गठबंधन करने के वास्ते बातचीत कर रही है।

यह पूछे जाने पर कि सीट बंटवारे की बातचीत के लिए वह भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा से कब मिलेंगे, सिंह ने कहा कि सैद्धांतिक तौर पर गठबंधन पर फैसला कर लिया गया है। उन्होंने कहा, “अब सिर्फ सीटों पर फैसला होना बाकी रह गया है। सीटों पर फैसले के लिए, हम जाएंगे और मैं आपको (कितनी सीटों पर कौन सी पार्टी चुनाव लड़ेगी, वह) संख्या नहीं बता सकता हूं।”

उन्होंने कहा कि वह भाजपा और ढींडसा के शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) से आग्रह करेंगे कि वे जीतने वाले उम्मीदवार को ही टिकट दें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Amarinder opens his party office in Chandigarh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे