लाइव न्यूज़ :

अमरिंदर ने राज्यपाल द्वारा पंजाब के मुख्य सचिव, डीजीपी को तलब करने पर आपत्ति जताई

By भाषा | Updated: January 3, 2021 00:19 IST

Open in App

चंडीगढ़, दो जनवरी पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने राज्यपाल द्वारा कानून-व्यवस्था की जानकारी के लिए गृह मंत्री होने के नाते सीधे उनसे रिपोर्ट मांगने के बजाए राज्य के शीर्ष अधिकारियों को तलब किए जाने को लेकर शनिवार को कड़ी आपत्ति जताई।

सिंह ने राज्यपाल पर भाजपा की ''हरकतों'' के आगे ''झुकने'' का आरोप भी लगाया।

एक सरकारी बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री, पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर द्वारा कानून-व्यवस्था की कथित समस्याओं और मोबाइल टावर क्षतिग्रस्त करने की घटनाओं को लेकर राज्य के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को तलब किए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे।

सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा द्वारा राज्य में कानून-व्यवस्था ध्वस्त होने का ''दुष्प्रचार'' इसलिए किया जा रहा है ताकि कृषि कानूनों के विरोध में जारी किसान आंदोलन से ध्यान भटकाया जा सके।

उन्होंने कहा, ''राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर राज्यपाल को यदि कोई चिंता थी तो गृह मंत्रालय का प्रभार मेरे पास होने के नाते उन्हें सीधे मेरे समक्ष इसे उठाना चाहिए था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे