सिद्धू को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की संभावना पर अमरिंदर ने सोनिया को पत्र लिखकर विरोध दर्ज कराया

By भाषा | Updated: July 16, 2021 21:21 IST2021-07-16T21:21:21+5:302021-07-16T21:21:21+5:30

Amarinder lodged a protest by writing a letter to Sonia on the possibility of making Sidhu the state president. | सिद्धू को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की संभावना पर अमरिंदर ने सोनिया को पत्र लिखकर विरोध दर्ज कराया

सिद्धू को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की संभावना पर अमरिंदर ने सोनिया को पत्र लिखकर विरोध दर्ज कराया

चंडीगढ़, 16 जुलाई पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाए जाने की संभावना को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया है।

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने पत्र में इस बात का उल्लेख किया है कि पुराने नेताओं की उपेक्षा करने का आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत की संभावना पर विपरीत असर हो सकता है।

उन्होंने यह पत्र ऐसे समय लिखा है जब ऐसी चर्चा है कि कांग्रेस आलाकमान सिद्धू को प्रदेश अध्यक्ष और कोई अन्य महत्वपूर्ण भूमिका दे सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Amarinder lodged a protest by writing a letter to Sonia on the possibility of making Sidhu the state president.

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे