लाइव न्यूज़ :

अमरिंदर ने पंजाब में महामारी से निपटने को ‘कोविड फतह’ अभियान शुरू किया

By भाषा | Updated: May 16, 2021 20:11 IST

Open in App

चंडीगढ़, 16 मई पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना वायरस के प्रसार से निपटने के लिए रविवार को एक अभियान शुरू किया जिसे उन्होंने ‘‘कोविड फतह’’ बताया।

सिंह ने ‘‘कोरोना-मुक्त पिंड अभियान’’ शुरू किया और इस बात पर जोर दिया कि ‘‘उत्तर प्रदेश के गांवों में जिस तरह की स्थिति है उससे बचने’’ की तत्काल आवश्यकता है।

पंजाब के मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में संक्रमण के कथित प्रसार का उल्लेख किया।

उल्लेखनीय है कि पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह ने मलेरकोटला को पंजाब का 23वां जिला घोषित किये जाने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ''भड़काऊ'' ट्वीट की आलोचना करते हुए इसे शांतिपूर्ण राज्य में ''सांप्रदायिक घृणा'' उत्पन्न करने का एक प्रयास बताया था।

आदित्यनाथ ने ट्वीट किया था, ''मत और मजहब के आधार पर किसी प्रकार का विभेद भारत के संविधान की मूल भावना के विपरीत है। मलेरकोटला जिले (पंजाब) का गठन किया जाना कांग्रेस की विभाजनकारी नीति का परिचायक है।''

सिंह ने उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा ''विभाजन'' को बढ़ावा दिये जाने की तुलना पंजाब के सांप्रदायिक सद्भाव से करते हुए कहा कि आदित्यनाथ को उनके राज्य के मामलों से दूर रहना चाहिये क्योंकि उत्तर प्रदेश के मुकाबले पंजाब के हालात बहुत बेहतर हैं।

कोविड-फतह को ‘‘समुदाय के सभी वर्गों की भागीदारी की आवश्यकता वाला युद्ध’’ करार देते हुए, पंजाब के मुख्यमंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास विभागों को अभियान का नेतृत्व करने के लिए कहा।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 के खतरों के खिलाफ ग्रामीणों में जागरूकता फैलाने के लिए पूरे कर्मचारियों का उपयोग किया जाना चाहिए।

वहीं संगरूर से प्राप्त खबर के अनुसार पंजाब के शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने रविवार को संगरूर में कोविड-19 रोगियों के इलाज के लिए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स और महत्वपूर्ण मापन मॉनिटरों से लैस 100 बिस्तरों वाली इकाई का उद्घाटन किया।

एक बयान के अनुसार उन्होंने एक कोविड-19 वॉर-रूम भी स्थापित किया, जो बिस्तरों की संख्या, ऑक्सीजन सांद्रक, प्लाज्मा डोनर, रक्त की उपलब्धता, टीके और दवाओं के मामले में चौबीसों घंटे सहायता प्रदान करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया