लाइव न्यूज़ :

अमरिंदर ने जलियांवाला बाग शताब्दी स्मारक पार्क की आधारशिला रखी

By भाषा | Updated: January 25, 2021 18:45 IST

Open in App

चंडीगढ़/अमृतसर, 25 जनवरी पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने सोमवार को अमृतसर में जलियांवाला बाग शताब्दी स्मारक पार्क की आधारशिला रखी, जो उस नरसंहार के गुमनाम नायकों को समर्पित है।

उन्होंने एक कविता सुनाकर जलियांवाला बाग हत्याकांड के गुमनाम नायकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने वर्चुअल कार्यक्रम के जरिए स्मारक पार्क की नींव रखी।

अमरिंदर सिंह ने कहा कि जलियांवाला बाग शताब्दी स्मारक पार्क का निर्माण अमृतसर के रणजीत एवेन्यू के अमृत आनंद पार्क में 4490 वर्ग मीटर में होने जा रहा है, जो भावी पीढ़ियों की इनके बारे में स्मरण कराएगा।

इस पार्क की लागत 3.52 करोड़ रुपये होगी।

भारत की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को याद करते हुए, मुख्यमंत्री ने इस स्मारक की स्थापना करने के लिए राज्य सरकार की आलोचना करने वालों की निंदा की और कहा कि प्रत्येक पंजाबी को उस असाधारण घटना को याद करने का अधिकार है, जिसने स्वतंत्रता संग्राम का मार्ग प्रशस्त किया था।

भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद श्वेत मलिक ने एक अलग स्मारक बनाने को लेकर चिंता जताई और इसे कांग्रेस का "राजनीतिक कदम" करार दिया।

मलिक ने कांग्रेस पर मूल ऐतिहासिक स्थल को एक आदर्श स्थान बनाने में विफल रहने का आरोप लगाया।

मुख्यमंत्री ने जिस स्मारक पार्क की आधारशिला रखी है, वह जलियांवाला बाग से लगभग छह किमी दूर स्थित है।

यहां जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर, गुरु नानक देव विश्वविद्यालय (जीएनडीयू) में ‘जलियांवाला बाग चेयर’ की घोषणा की। उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मानवीय त्रासदी में जान गंवाने वालों की याद में एक साहित्यिक कार्यक्रम का भी उद्घाटन किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह