लाइव न्यूज़ :

अमरिंदर, खट्टर और सुखबीर ने अजित सिंह के निधन पर शोक जताया

By भाषा | Updated: May 6, 2021 19:05 IST

Open in App

(रालोद नेता का नाम ठीक करते हुए)

चंडीगढ़, छह मई पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर और एवं शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने बृहस्पतिवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोकदल के नेता चौधरी अजित सिंह के निधन पर शोक प्रकट किया।

अजित सिंह (82) का बृहस्पतिवार को गुड़गांव के एक अस्पताल में निधन हो गया जहां उनका कोविड-19 संक्रमण का उपचार चल रहा था। उनके परिवार ने यह जानकारी दी।

शोक संदेश में अमरिंदर सिंह ने अजित सिंह को ‘किसानों का मसीहा’ बताया जिन्होंने कृषकों की भलाई के लिए सदैव सक्रिय भूमिका निभायी।

उन्होंने कहा, ‘‘ कृषक कल्याण के प्रति उनका प्रचुर योगदान सदैव सभी के द्वारा याद रखा जाएगा।’’

उन्होंने कहा कि उनके निधन से राष्ट्रीय राजधानी में एक रिक्तता पैदा हो गयी है जिसे भरना मुश्किल है।

खट्टर ने कहा कि चौधरी अजित सिंह का निधन देश और किसान समुदाय के लिए बहुत बड़ी क्षति है।

अपने ट्वीट में उन्होंने कहा कि देश के एक ऐसे बड़े नेता को खो दिया है जिन्होंने हमेशा किसानों, श्रमिको एवं गरीबों के अधिकार के वास्ते लड़ाई लड़ी।

बादल ने ट्वीट किया, ‘‘ रालोद प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह जी के निधन की खबर सुनकर बड़ा दुख हुआ। किसानों के अधिकारों के चैंपियन चौधरी साहब ने देश के ’अन्नदाता’ के कल्याण के लिए कई लड़ाई लड़ीं। जयंत, परिवार एव उनके समर्थकों के प्रति हमारी संवेदनाएं हैं।’’

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री और जे जे पी नेता दुष्यंत चौटाला, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा और इंडियन नेशनल लोकदल के नेता अभय चौटाला ने भी अजित सिंह के निधन पर शोक प्रकट किया।

कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने ट्वीट किया, ‘‘ कृषक समुदाय ने एक वक्त में अपना बहुत बड़ा चैंपियन खो दिया है जब उनके नेतृत्व की बड़ी जरुरत है। ’’

पूर्व केंद्रीय मंत्री और शिअद नेता हरसिमरत कौर बादल ने कहा , ‘‘ चौधरी साहब को किसानों के वास्ते उनके समर्पण एवं प्रतिबद्धता के लिए सदैव यादव किया जाएगा।’’

प्रमुख किसान नेता और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के बेटे अजित सिंह 20 अप्रैल को जांच में कोविड-19 से संक्रमित पाये गये थे। यह जानकारी उनके परिवार ने दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो