लाइव न्यूज़ :

अमरिंदर देशभक्त हैं; राष्ट्र को सर्वोपरि रखने वालों के साथ गठबंधन को तैयार : भाजपा

By भाषा | Updated: October 20, 2021 18:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के आगामी राज्य विधानसभा चुनावों में पार्टी के साथ गठबंधन के सुझाव का गर्मजोशी से जवाब देते हुए एक देशभक्त के रूप में उनकी सराहना की और कहा कि वह उन लोगों के साथ हाथ मिलाने के लिए तैयार है जो राष्ट्र हित को आगे रखते हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तथा पंजाब प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा कि सिंह वंशवाद से दूर होकर राष्ट्रवाद की दिशा में बढ़ रहे हैं। सिंह ने घोषणा की थी कि वह कांग्रेस को छोड़ेंगे और अपनी पार्टी बनाएंगे।

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री ने मंगलवार को कहा था कि जल्द ही वह अपना राजनीतिक दल बनाएंगे और उन्हें उम्मीद है कि यदि किसानों के हितों से संबंधित मुद्दे का हल निकाला जाता है, तो भाजपा के साथ सीट बंटवारे पर विचार किया जा सकता है।

किसानों के मुद्दों को हल करने की सिंह की शर्त के बारे में भाजपा नेता ने कहा कि सिंह ने किसानों का आंदोलन खत्म होने के बारे में कोई बात नहीं की।

गौतम ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा, ''उन्होंने किसानों के मुद्दों पर बात नहीं की। हम इसे लेकर प्रतिबद्ध हैं और किसानों के कल्याण के लिए काम कर रहे हैं। समय आने पर दोनों साथ बैठकर किसानों के मुद्दों पर चर्चा करेंगे।''

उन्होंने कहा कि जहां तक आंदोलन की बात है तो यह राजनीति से प्रेरित है।

उन्होंने कहा, “हमारा प्रमुख मुद्दा राष्ट्रवाद और राष्ट्र को सर्वोपरि रखना है। इस एजेंडे पर जो भी पार्टी हमारे साथ गठबंधन करना चाहती है, उसका स्वागत है।”

भाजपा नेता ने कहा कि अमरिंदर सिंह कभी सैनिक थे और राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर उनके रुख की प्रशंसा की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा, ''...वह (अमरिंदर सिंह) एक सैनिक थे। वह देश के लिए खतरों और इसे कैसे सुरक्षित रखना है, इस बारे में जानते हैं। वह देशभक्त हैं और जब भी राष्ट्रीय सुरक्षा तथा सीमाओं की सुरक्षा की बात होती है, तो हम उनके रुख की सराहना करते हैं। राष्ट्रवादी भाजपा के लिए 'अछूत' नहीं हैं।''

मुख्यमंत्री पद से सिंह को हटवाने और पार्टी में उन्हें अलग-थलग करने में अहम भूमिका निभाने वाले पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू पर निशाना साधते हुए भाजपा नेता ने कहा कि पाकिस्तानी मीडिया में “हीरो” बनने के लिये अमरिंदर सिंह पाकिस्तानी सेना प्रमुख से गले नहीं मिलेंगे।

गौतम ने हालांकि संकेत दिया कि अभी कुछ भी तय नहीं हुआ है क्योंकि “अमरिंदर सिंह को अभी अपनी पार्टी बनाने और अपना रुख स्पष्ट करने की जरूरत है।”

सिंह ने पिछले महीने कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के साथ कटु विवाद और प्रदेश इकाई में अंदरूनी कलह के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। पार्टी ने उनकी जगह चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाया था।

इस्तीफा देने के बाद सिंह ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल से भी मुलाकात की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसबसे आगे विराट कोहली, 20 बार प्लेयर ऑफ़ द सीरीज पुरस्कार, देखिए लिस्ट में किसे पीछे छोड़ा

ज़रा हटकेShocking Video: तंदूरी रोटी बनाते समय थूक रहा था अहमद, वीडियो वायरल होने पर अरेस्ट

क्राइम अलर्ट4 महिला सहित 9 अरेस्ट, घर में सेक्स रैकेट, 24400 की नकदी, आपतिजनक सामग्री ओर तीन मोटर साइकिल बरामद

क्रिकेटYashasvi Jaiswal maiden century: टेस्ट, टी20 और वनडे में शतक लगाने वाले छठे भारतीय, 111 गेंद में 100 रन

क्रिकेटVIRAT KOHLI IND vs SA 3rd ODI: 3 मैच, 258 गेंद, 305 रन, 12 छक्के और 24 चौके, रांची, रायपुर और विशाखापत्तनम में किंग विराट कोहली का बल्ला

भारत अधिक खबरें

भारतकथावाचक इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा जयपुर में बने जीवनसाथी, देखें वीडियो

भारत2024 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव, 2025 तक नेता प्रतिपक्ष नियुक्त नहीं?, उद्धव ठाकरे ने कहा-प्रचंड बहुमत होने के बावजूद क्यों डर रही है सरकार?

भारतजीवन रक्षक प्रणाली पर ‘इंडिया’ गठबंधन?, उमर अब्दुल्ला बोले-‘आईसीयू’ में जाने का खतरा, भाजपा की 24 घंटे चलने वाली चुनावी मशीन से मुकाबला करने में फेल

भारतजमीनी कार्यकर्ताओं को सम्मानित, सीएम नीतीश कुमार ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की

भारतसिरसा जिलाः गांवों और शहरों में पर्याप्त एवं सुरक्षित पेयजल, जानिए खासियत