लाइव न्यूज़ :

अमरिंदर देशभक्त हैं; राष्ट्र को सर्वोपरि रखने वालों के साथ गठबंधन को तैयार भाजपा: दुष्यंत गौतम

By भाषा | Updated: October 20, 2021 16:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 अक्टूबर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तथा पंजाब प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह देशभक्त हैं और भाजपा देशहित को सर्वोपरि रखने वालों के साथ गठबंधन के लिए तैयार है।

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री ने मंगलवार को कहा था कि जल्द ही वह अपना राजनीतिक दल बनाएंगे और उन्हें उम्मीद है कि यदि किसानों के हितों से संबंधित मुद्दे का हल निकाला जाता है, तो भाजपा के साथ सीट बंटवारे पर विचार किया जा सकता है।

किसानों के मुद्दों को हल करने की सिंह की शर्त के बारे में भाजपा नेता ने कहा कि सिंह ने किसानों का आंदोलन खत्म होने के बारे में कोई बात नहीं की।

गौतम ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा, ''उन्होंने किसानों के मुद्दों पर बात नहीं की। हम इसे लेकर प्रतिबद्ध हैं और किसानों के कल्याण के लिए काम कर रहे हैं। समय आने पर दोनों साथ बैठकर किसानों के मुद्दों पर चर्चा करेंगे।''

उन्होंने आरोप लगाया कि जहां तक आंदोलन की बात है, तो वह राजनीति से प्रेरित है।

गौतम ने कहा, ''हमारा प्रमुख मुद्दा राष्ट्रवाद और राष्ट्र को सर्वोपरि रखना है। इस एजेंडे पर जो भी पार्टी हमारे साथ गठबंधन करना चाहती है, उसका स्वागत है।''

भाजपा नेता ने कहा कि अमरिंदर सिंह कभी एक सैनिक थे और राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर उनके रुख की प्रशंसा की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा, ''...वह (अमरिंदर सिंह) एक सैनिक थे। वह देश के लिए खतरों और इसे कैसे सुरक्षित रखना है, इस बारे में जानते हैं। वह देशभक्त हैं और जब भी सीमाओं पर राष्ट्रीय सुरक्षा तथा सुरक्षा की बात होती है, तो हम उनके रुख की सराहना करते हैं। राष्ट्रवादी भाजपा के लिए 'अछूत' नहीं हैं।''

भाजपा नेता ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी अक्सर पंजाब के सामाजिक मुद्दों पर सिंह की आलोचना करती रही है।

बहरहाल, गौतम ने संकेत दिया कि अभी तक कुछ भी तय नहीं किया गया है, क्योंकि 'अमरिंदर सिंह को अभी अपनी पार्टी बनानी है और अपने विचार रखने हैं।'

सिंह ने पिछले महीने कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के साथ कटु विवाद और प्रदेश इकाई में अंदरूनी कलह के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। पार्टी ने उनकी जगह चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाया था।

इस्तीफा देने के बाद सिंह ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल से भी मुलाकात की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल