लाइव न्यूज़ :

अमरिंदर ने जीएनडीयू में संत प्रेम सिंह मुरले वाले पीठ का उद्घाटन किया

By भाषा | Updated: August 14, 2021 19:26 IST

Open in App

अमृतसर, 14 अगस्त पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शनिवार को यहां गुरु नानक देव विश्वविद्यालय (जीएनडीयू) में संत प्रेम सिंह मुरले वाले पीठ का उद्घाटन किया।

चालू वित्त वर्ष में राज्य सरकार के एक करोड़ रुपये के योगदान के साथ आध्यात्मिक व्यक्तित्व और प्रख्यात शिक्षाविद् की स्मृति में पीठ स्थापित की गई है।

मुख्यमंत्री शहर के दो दिवसीय दौरे पर हैं, जहां वह रविवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह की भी अध्यक्षता करेंगे।

संत प्रेम सिंह मुरले वाले ने 1921 में गुरु गोबिंद सिंह खालसा लुबाना स्कूल की स्थापना की थी और बाद में संत की याद में एक और स्कूल की स्थापना की गई थी। संत प्रेम सिंह 1937 और 1945 में पंजाब विधानसभा के लिए चुने गए, और 1926 से 1950 तक एसजीपीसी के सदस्य बने रहे और उन्होंने गुरुद्वारा सुधार आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई।

मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय में शिक्षा विद्यालय, जनसंचार विभाग और अन्य परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया। उन्होंने उम्मीद व्यक्त की कि ये परियोजनाएं विश्वविद्यालय को देश के सर्वश्रेष्ठ संस्थानों में अपनी स्थिति को और मजबूत करने में मदद करेंगी।

बाद में मुख्यमंत्री ने राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का दौरा किया, जहां उन्होंने बुनियादी विज्ञान खंड का उद्घाटन किया और लड़कों के लिए एक नए छात्रावास का शिलान्यास किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो