लाइव न्यूज़ :

अमरिंदर ने शहरी इलाकों के कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक की

By भाषा | Updated: July 1, 2021 21:10 IST

Open in App

चंडीगढ़, एक जुलाई कांग्रेस की पंजाब इकाई में व्यापक बदलाव की संभावना के बीच मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने प्रदेश के शहरी इलाकों के वरिष्ठ पार्टी नेताओं के साथ दोपहर के भोज पर बैठक की।

अपने आधिकारिक आवास पर हुई इस बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘पंजाब के शहरी इलाकों के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ उपयोगी चर्चा हुई। हमने जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने के लिए उनका फीडबैक लिया।’’

अमरिंदर सिंह ने वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक उस वक्त की है जब एक दिन पहले ही पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने दिल्ली पहुंचकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा से मुलाकात की।

ऐसी चर्चा है कि सिद्धू को कांग्रेस की पंजाब इकाई अथवा सरकार में महत्वपूर्ण भूमिका दी जा सकती है। पिछले कुछ हफ्तों से सिद्धू ने मुख्यमंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। मुख्यमंत्री के साथ बैठक में आमंत्रित किए गए नेताओं का ताल्लुक प्रदेश के शहरी क्षेत्रों से है और इनमें ज्यादातर हिंदू समुदाय से जुड़े नेता थे।

इस बैठक में शामिल होने वाले नेताओं में कैबिनेट मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा, विजय इंदर सिंगला, ओपी सैनी, राणा गुरमीत सोढ़ी और भरत भूषण आशू शामिल हैं।

सांसद मनीष तिवारी और गुरजीत औजला, विधायक राजकुमार वर्का और कई जिला स्तर के नेताओं ने मुख्यमंत्री के साथ बैठक में शिरकत की। विधायक राजकुमार वर्का ने कहा कि बैठक में शहरी मुद्दों पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि शहरी क्षेत्रों के उन मुद्दों का समाधान किया जाए जो बैठक में उठाए गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत अधिक खबरें

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO