लाइव न्यूज़ :

अमरिंदर ने सिद्धू पर निशाना साधा, ‘अस्थिर व्यक्ति’ करार दिया

By भाषा | Updated: September 28, 2021 20:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 सितंबर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे के बाद मंगलवार को उन पर निशाना साधा और कहा कि वह एक ‘अस्थिर व्यक्ति’ हैं तथा सीमावर्ती राज्य पंजाब के लायक नहीं हैं।

दिल्ली पहुंचे अमरिंदर सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने सिद्धू के संबंध में सोच-समझकर ट्वीट किया है।

इससे पहले उन्होंने ट्वीट किया, "मैंने आपसे कहा था...वह स्थिर व्यक्ति नहीं है और सीमावर्ती राज्य पंजाब के लिए उपयुक्त नहीं हैं।"

अमरिंदर सिंह ने स्पष्ट किया कि उनके दिल्ली दौरे का मकसद सिर्फ कपूरथला हाउस (आधिकारिक आवास) को खाली करना है और उनकी कोई राजनीतिक मुलाकात या गतिविधि नहीं होनी हैं।

हालांकि, ऐसी खबरें आई थीं कि वह भाजपा के कुछ शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं।

यह पूछे जाने पर कि उनकी आगे की क्या भूमिका होगी तो पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बारे में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी से सवाल करिये।

उल्लेखनीय है कि सिद्धू ने मंगलवार को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया और कहा कि वह पंजाब के भविष्य को लेकर समझौता नहीं कर सकते। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि वह कांग्रेस के लिए काम करते रहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू