लाइव न्यूज़ :

अमरिंदर ने उपवास की केजरीवाल की घोषणा को ‘नाटक’ बताया

By भाषा | Updated: December 13, 2020 22:26 IST

Open in App

चंडीगढ़, 13 दिसंबर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने रविवार को दिल्ली के अपने समकक्ष अरविंद केजरीवाल द्वारा किसानों के समर्थन में सोमवार को उपवास रखने की घोषणा को "नाटक" बताया।

केजरीवाल ने कहा है कि तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में किसानों द्वारा दिए गए आह्वान पर सोमवार को वह एक दिन का उपवास करेंगे।

सिंह ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने 23 नवंबर को कृषि कानूनों में से एक को "बेशर्मी" से अधिसूचित कर किसानों की ‘पीठ में छुरा भोंका है।’’

सिंह ने यहां जारी एक बयान में कहा, "और अब, वे सोमवार को किसानों की भूख हड़ताल के समर्थन में उपवास पर बैठने की घोषणा कर नाटक कर रहे हैं।"

उन्होंने कहा, ‘‘क्या आपको कोई शर्म नहीं है? ऐसे समय जब हमारे किसान आपके शहर के बाहर की सड़कों पर सर्दी से जूझ रहे हैं और अपने अधिकारों के लिए लड़ रहे हैं, आप यही सोच सकते हैं कि कैसे अपने राजनीतिक हितों के लिए इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाया जाए।"

कांग्रेस नेता ने कहा, " न्याय की मांग में पिछले 17 दिनों से आपके शहर के बाहर बैठे प्रदर्शनकारी किसानों की मदद के लिए कुछ रचनात्मक कार्य करने के बदले आप और आपकी पार्टी राजनीति करने में शामिल हैं।"

उन्होंने दावा किया कि केजरीवाल ने बार-बार साबित किया कि वे किसानों के मित्र नहीं हैं।

सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार ने न सिर्फ तीन महीनों से अधिक समय से किसानों के आंदोलन का समर्थन किया, बल्कि उसने कृषि कानूनों को रद्द करने के लिए विधानसभा में संशोधन विधेयक भी पारित किया। उन्होंने केजरीवाल को चुनौती दी कि वह अपनी सरकार द्वारा उठाए गए किसी एक कदम का जिक्र करें जो कल्याण के लिए हैं।

सिंह ने आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद भगवंत मान के आरोपों को खारिज कर दिया कि पंजाब सरकार ने अडानी समूह के साथ बिजली खरीद सौदे पर हस्ताक्षर किए हैं।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने न तो ‘अडानी पावर’ के साथ कोई समझौता किया है और न ही राज्य में बिजली खरीद के लिए बोली लगाने वाली निजी कंपनियों से अवगत है। उन्होंने मान पर निशाना साधते हुए कहा कि मान एक कॉमेडियन हैं और उन्हें कोई भी कभी गंभीरता से नहीं लेता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू