लाइव न्यूज़ :

अमरिंदर ने प्राणों का बलिदान देने वाले सैनिक के परिजन को 50 लाख रुपये देने की घोषणा की

By भाषा | Updated: February 27, 2021 21:09 IST

Open in App

चंडीगढ़, 27 फरवरी पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने लेह के बटालिक सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर प्राण न्यौछावर करने वाले नायब सूबेदार परविंदर सिंह के निकट परिजन को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता एवं एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है ।

जूनियर कमीशंड अधिकारी सिंह के परिवार में पिता के अलावा पत्नी एवं दो बेटे हैं जिनकी उम्र 11 और 13 साल है ।

एक सरकारी बयान में कहा गया है कि परविंदर सिंह ने बटालिक सेक्टर में ऊंचाई वाले इलाके में अपने प्राण न्यौछावर कर दिये ।

शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हर संभव सहायता उन्हें उपलब्ध करायेगी ।

बयान में कहा गया है कि सिंह का पार्थिव देह रविवार को लुधियाना के जगरांओ स्थित उनके पैतृक निवास पर लायी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग