लाइव न्यूज़ :

सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर अमरिंदर एवं खट्टर ने उन्हें श्रद्धांजलि दी

By भाषा | Updated: January 23, 2021 18:11 IST

Open in App

चंडीगढ़, 23 जनवरी पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह एवं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर समेत दोनों राज्यों के कई अन्य नेताओं ने शनिवार को महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी ।

बोस को श्रद्धांजलि देते हुये पंजाब के मुख्यमंत्री ने उन्हें महान देशभक्त तथा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का प्रख्यात नायक करार दिया ।

सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘नेताजी सुभाषचंद्र बोस जी को उनकी जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि । एक महान देशभक्त और हमारे स्वतंत्रता संग्राम के प्रख्यात नायक, जिनका नारा ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा’ आज भी हमारे कानों में गूंजती है। उनसे हम सभी को आज भी प्रेरणा मिलती है ।’’

खट्टर ने नेताजी को श्रद्धांजलि देते हुये ट्वीट किया कि सुभाष चन्द्र बोस जी ने “तुम मुझे खून दो, मैं तुझे आजादी दूंगा” जैसे प्रेरक नारों के माध्यम से लोगों में देशभक्ति का संचार कर अंग्रेजी शासन की नींव हिला दी।

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज, पंजाब भाजपा के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, हरियाणा भाजपा के नेता ओ पी धनखड़, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला, हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी शैलजा एवं दोनों प्रदेशों के अन्य नेताओं ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस को श्रद्धांजलि दी।

केंद्र सरकार नेताजी की जयंती 23 जनवरी को हर साल ‘पराक्रम दिवस’ के रूप में मनाने का निर्णय किया है। नेताजी का जन्म आज के ही दिन 1897 में हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे