लाइव न्यूज़ :

अलवर बलात्कार मामलाः सीएम अशोक गहलोत ने पीएम मोदी पर तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश करने के लगाए आरोप

By भाषा | Updated: May 16, 2019 05:32 IST

अशोक गहलोत ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘राजस्थान बलात्कार मामले में तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश कर वह प्रधानमंत्री के जैसा व्यवहार नही कर रहे हैं।

Open in App

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर अलवर बलात्कार मामले के तथ्यों को तोड़ मरोड़कर पेश करने का अरोप लगाया और कहा कि इस तरह की घटना का राजनीतिकरण करना देश के प्रधानमंत्री को शोभा नही देता।उन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में मोदी के खिलाफ अंदर ही अंदर लहर है और देश के लोग ‘सही निर्णय’ लेंगे और उन्हें हटाने के लिए मतदान करेंगे। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘राजस्थान बलात्कार मामले में तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश कर वह प्रधानमंत्री के जैसा व्यवहार नही कर रहे हैं।

घटना की जानकारी जब सामने आई तब दो मई को एक प्राथमिकी दर्ज की गई जो छह मई को राज्य में दूसरे चरण के मतदान से बहुत पहले था।’’ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने आरोप लगाया कि जिस तरह से प्रधानमंत्री दलित मतदाताओं को लुभाने के लिए प्रचार कर रहे हैं, वह इस शर्मनाक घटना का इस्तेमाल करने और इसे राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रहे हैं।’’

गहलोत कांग्रेस पर मोदी के हमले का जिक्र कर रहे थे जिसमे उन्होंने आरोप लगाया था कि राजस्थान सरकार राज्य में चुनाव के मद्देनजर अलवर बलात्कार की घटना पर तथ्यों को दबाने और मामला दर्ज नहीं करने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने पूछा, ‘‘क्या इस तरह की घटना पर राजनीति करना उचित है।’’ लोकसभा चुनाव परिणाम पर उन्होंने कहा, ‘‘मोदी के खिलाफ अंदर ही अंदर लहर है और देश के लोग उन्हें हटाने के लिए सही निर्णय लेंगे।’’ 

टॅग्स :अशोक गहलोतगैंगरेपनरेंद्र मोदीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह