लाइव न्यूज़ :

अलवर लिंचिंग: सवालों के घेरे में पुलिस, पीड़ित को अस्‍पताल ले जाने की बजाए पहले की गाय की देखरेख फिर पी चाय

By स्वाति सिंह | Updated: July 23, 2018 13:02 IST

खबरों की मानें तो पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर रिपोर्ट से पता चलता है कि उन्हें इस घटना की जानकारी 12.41 बजे आए कॉल से हुई और वह लगभग 1.20 तक बजे तक पहुंचे थे।

Open in App

अलवर, 23 जुलाई: राजस्थान के अलवर में गोरक्षा के नाम पर 28 वर्षीय रकबर नाम के व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस अबतक 3 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। मॉब लिंचिंग के नाम पर होने वाली हिंसा दिन-प्रतिदिन भयंकर रूप ले रही है। वहीं इस मामले में अब पुलिस की लापरवाही सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि घटनास्थल से अस्पताल 6 किलोमीटर की दूरी पर था। लेकिन पुलिस को वहां पहुंचते-पहुंचते  3 घंटे लग गए। खबरों की मानें तो पुलिस ने अकबर को अस्पताल पहुंचाने से ज्यादा दोनों गायों को गोशाला ज्यादा जरुरी लगा। 

यहीं नहीं बल्कि रकबर  बार-बार दर्द से कराहता रहा। लेकिन वावजूद इसके पुलिस ने रास्ते में रूक कर चाय पिया। जब तक पुलिस अकबर को लेकर अस्पताल पहुंची उसकी मौत हो चुकी थी।खबरों की मानें तो पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर रिपोर्ट से पता चलता है कि उन्हें इस घटना की जानकारी 12.41 बजे आए कॉल से हुई और वह लगभग 1.20 तक बजे तक पहुंचे थे। अलवर के इस घटना पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी अपना गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने ट्वीट के जरिए प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोला। उन्होंने लिखा 'अलवर मॉब लिंचिंग में पीड़ित मरते अकबर खान को अस्पताल ले जाने में 3 घंटे लगे। क्यों? क्योंकि उन्होंने रास्ते में टी-ब्रेक लिया था। ये मोदी का 'न्यू इंडिया' है जहां मानवता से बड़ी नफरत है और लोगों को मरने के लिए छोड़ दिया जाता है।' 

ये भी पढ़ें: अलवर मॉब लिंचिंग पर फूटा राहुल गांधी का गुस्सा, बोले- ये है मोदी का 'न्यू इंडिया'इस मामले में राजस्थान के नेता गुलाब चंद्र ने बताया 'मीडिया रिपोर्ट के मुतबिक पुलिस ने पीड़ित को अस्पताल ले जाने में देरी की है। उन्होंने कहा कि अगर जांच के दौरान यह बात सच निकली तो हम उनके खिलाफ एक्शन लेंगे।'

इस मामले में एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी ने कहा 'पुलिस का ऐसा किए जाना मेरे लिए बिलकुल आश्चर्य वाली बात नहीं है। उन्होंने बिलकुल वैसा ही किया जैसा पेहलू खान मर्डर केस में किया था। राजस्थान पुलिस गाय की तस्करी को समर्थन करती है। ये पुलिसकर्मी और गौ-रक्षक मिले हुए हैं'।ये भी पढ़ें: संसद का मॉनसून सत्र: राज्यसभा में आनंद शर्मा बोले- दो सालों में देश से बाहर जितना पैसा गया उतना कभी नहीं

बीजेपी एमएलए  राजा सिंह ने कहा कि मैंने अपने वीडियो में कुछ भी गलत नहीं कहा था, जब तक गायों के कत्लेआम बंद नहीं होंगे तब इस तरह के मामले नहीं रुकेंगे। इसके खिलाफ एक कानून होना चाहिए। मीडिया के मुताबिक मृतक व्यक्ति गाय की तस्करी करता था'।

अस्पताल के एक डॉक्टर हसन ने बताया कि अकबर को सुबह 4 बजे यहां लेकर आया गया था। इसके बाद पुलिस के कहने पर शव को अलवर में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था'।बता दें कि रकबर खान अपने एक साथी असलम के साथ दो गायों को लेकर हरियाणा स्थित अपने गांव जा रहा था, जब वह लालावंडी गांव से होकर गुजर रहा था तो कुछ अज्ञात लोगों के एक समूह ने गो तस्कर के संदेह में उनकी बुरी तरह से पिटाई कर दी। खान को रामगढ़ के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई 28 अगस्त को होनी है। याचिकाकर्ताओं ने पीठ के समक्ष अपना पक्ष रखते हुए राजस्थान सरकार के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई की मांग की। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :मॉब लिंचिंगराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है