लाइव न्यूज़ :

एससीबी महाविद्यालय के पूर्व छात्र दुनिया के हर कोने में ओडिशा के दूत हैं: पटनायक

By भाषा | Updated: November 27, 2021 14:41 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 27 नवंबर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शनिवार को कहा कि कटक स्थित श्रीराम चंद्र भंज (एससीबी) चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल मानवता की जो सेवा कर रहा है, वह बेमिसाल है और इससे शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्र अतुलनीय हैं।

पटनायक ने एससीबी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल की 75वीं वर्षगांठ पर आयोजित समारोह को डिजिटल माध्यम से संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मेरा यह सपना है कि बेहतर चिकित्सा के लिए ओडिशा के किसी व्यक्ति को बाहर नहीं जाना पड़े। हम एससीबी में सर्वश्रेष्ठ सेवाएं मुहैया कराएंगे। एससीबी ने 75 वर्ष तक हमारा सहयोग किया है, अब इसे वापस लौटाने का समय आ गया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मेरा सपना है कि एससीबी को ‘एम्स प्लस’ संस्थान में तब्दील किया जाए। उसके पास चिकित्सा की अत्याधुनिक तकनीक हो और आधुनिक चिकित्सका विज्ञान की सर्वश्रेष्ठ सेवा यहां मुहैया कराई जाए। ओडिशा के लोग इसके हकदार हैं।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि ओडिशा को आज कई बड़ी उपलब्धियों के लिए जाना जाता है, लेकिन एक समय ऐसा था, जब ओडिशा का इतना नाम नहीं था। उन्होंने कहा कि उस दौर में भी उत्कृष्टता की किरण - ‘‘बड़ा डॉक्टर खाना’’ (बड़ा अस्पताल) गरीबों एवं अमीरों दोनों को किफायती एवं गुणवत्ता पूर्ण स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने के पेशेवर रवैये और चिकित्सकों की प्रतिबद्धता के लिए जाना जाता था।

उन्होंने कहा कि एससीबी से शिक्षा प्राप्त करने वाले पूर्व छात्र दुनिया के हर कोने में ओडिशा के दूत हैं और एससीबी के उड़िया चिकित्सकों ने देश और दुनिया भर में निस्वार्थ सेवा की भावना को आगे बढ़ाया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ओडिशा में 96 लाख परिवारों को स्वास्थ्य बीमा मुहैया कराने वाली हाल में शुरू बीएसकेयू (बीजू स्वास्थ्य कल्याण योजना), आठ नए सरकारी चिकित्सा महाविद्यालयों की स्थापना और कोविड-19 चुनौती से निपटने के लिए उठाए गए कदम ओडिशा के स्वास्थ्यसेवा क्षेत्र में बदलाव की उनकी सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

उन्होंने कहा कि इस बदलाव में एससीबी की एक अहम भूमिका होगी और यह चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शिक्षा से जुड़े देश के शीर्ष संस्थानों में शामिल होगा।

पटनायक ने इस संस्थान के विकास में अहम भूमिका निभाने वाले महाराजा श्रीराम चंद्र भंज देव को श्रद्धांजलि भी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों