लाइव न्यूज़ :

1990 में आतंकी बनने गया ये शख्स 28 साल बाद ऐसे लौटा, आज कश्मीर घाटी की हर जुबां पर चढ़ा 

By रामदीप मिश्रा | Updated: July 16, 2018 12:50 IST

मोहम्मद अल्ताफ मीर 1990 में घर छोड़ दिया था और इसकी वजह आतंकवादी बनने की थी। वह सीधे पीओके गए और वहां रहने लगे।

Open in App

श्रीनगर, 16 जुलाई: इन दिनों कश्मीर में एक लोकगीत 'हा गुलो' धूम मचाए हुए है, जिसे अभी तक हजारों लोग देख चुके हैं। यह वीडियो उस शख्स ने गाया है जो आतंकवादी बनने के लिए पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) चला गया था, लेकिन उसने इस इरादे को बदलकर एक नए जीवन की आधारशिला रखी और आज वायरल हो गया है। दरअसल, हम बात अनंतनाग के रहने वाले मोहम्मद अल्ताफ मीर की कर रहे हैं, जिन्होंने 'हा गुलो' गाया गाया है। इसे घाटी में खूब पसंद किया जा रहा है। उनका यह गाना कोक स्टूडिया पाकिस्तान की ओर से जारी किया गया है, जिसे अबतक तीन लाख 12 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं। 

बताया गया है कि मोहम्मद अल्ताफ मीर 1990 में घर छोड़ दिया था और इसकी वजह आतंकवादी बनने की थी। वह सीधे पीओके गए और वहां रहने लगे। घर वाले मान चुके थे कि उनकी मौत हो गई है, लेकिन वीडियो के सामने आने के बाद सभी को उनके जिंदा होने का पता चला है। अब परिजन उन्हे दोबारा घर बुलाने के लिए गुहार लगा रहे हैं। 

खबरों के अनुसार, मीर एक बैंड चलाते हैं, जिसका सिलेक्शन कोक स्टूडियो ने 2018 संस्करण के लिए किया। इसके बाद कश्मीर घाटी के इस लोकगीत को रिकॉर्ड किया गया, जो वायरल होकर हर किसी की जुबां पर चढ़ गया। मीर का लोकगीत सुर्खियों में आने के बाद उनके बारे में कई अहम बातें लोगों को पता चली हैं। बताया गया है कि वे कई वर्षों तक रेडियो पाकिस्तान से भी जुड़े रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में मीर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने अपने कई दोस्तों के साथ आतंकी बनने के लिए हथियार चलाने की ट्रेनिंग ली, लेकिन कुछ दिनों के बाद उनका मन नहीं लगा और उन्होंनें यह काम छोड़ कंडक्टरी करना शुरू कर दिया और साथ-साथ कपड़े पर सिलाई करना शुरू कर दिया। इसके अलावा सूफियाना महफिलों में गाना शुरू किया। लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं