लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: अपनी पार्टी चीफ अल्ताफ बुखारी ने कहा, पीएम मोदी से सभी नजरबंद नेताओं की रिहाई के लिए किया अनुरोध 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 14, 2020 20:17 IST

इससे पहले पीडीपी के पूर्व नेता सैयद अल्ताफ बुखारी ने एक नये राजनीतिक दल ‘जम्मू कश्मीर अपनी पार्टी’ (जेकेएपी) की स्थापना की ।

Open in App

जम्मू-कश्मीर: नई गठित की गई अपनी पार्टी के अध्यक्ष अल्ताफ बुखारी ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने कहा कि हमने पीएम नरेंद्र मोदी से यहां सभी नजरबंद नेताओं की रिहाई के लिए अनुरोध किया। पीएम मोदी के मुलाकात को लेकर अल्ताफ बुखारी ने कहा कि मीटिंग बहुत अच्छी रही, प्रधानमंत्री जी ने कहा कि कोई जम्मू-कश्मीर के लोगों की जमीन नहीं छीनेगा, कोई उनकी नौकरी नहीं छीनेगा। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द इसपर कानून लाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कोई भी किसी लालच की वजह से किसी के साथ नहीं होता है, एक मकसद की वजह से ये जमात बनी है। ये आम लोगों की जमात है। 

इससे पहले पीडीपी के पूर्व नेता सैयद अल्ताफ बुखारी के नेतृत्व में रविवार को एक नये राजनीतिक दल ‘जम्मू कश्मीर अपनी पार्टी’ (जेकेएपी) की स्थापना की जाएगी। नयी पार्टी का मुख्य उद्देश्य पिछले साल पांच अगस्त से अनिश्चितता का सामना कर रहे लोगों को राहत मुहैया करना होगा।

पांच अगस्त के बाद जम्मू कश्मीर में यह पहली राजनीतिक गतिविधि होगी। उसी दिन केंद्र सरकार ने पूर्ववर्ती राज्य जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त कर दिया था और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों--जम्मू कश्मीर और लद्दाख-- में विभाजित करने की घोषणा की थी।

राज्य के पूर्व वित्त मंत्री एवं कारोबारी से नेता बने बुखारी ने कहा, ‘‘हां, मैं संयोग से राजनीति में आया, लेकिन राजनीति का मेरा विचार अलग है--मेरा मानना है कि यह एक ऐसी जगह है जहां आप अपनी सर्वश्रेष्ठ क्षमताओं से लोगों की सेवा कर सकते हैं।’’ महबूबा मुफ्ती से दूरी बनने तक वह पीडीपी में थे। जून 2018 में भाजपा के समर्थन वापस लेने के बाद महबूबा की सरकार अल्पमत में आ गई थी।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं