लाइव न्यूज़ :

अल्ट-न्यूज के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर को दिल्ली पुलिस ने धार्मिक भावनाएँ आहत करने के आरोप में गिरफ्तार किया

By विनीत कुमार | Updated: June 27, 2022 20:46 IST

अल्ट-न्यूज के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देअल्ट-न्यूज के सह-संस्थापक और पत्रकार मोहम्मद जुबैर को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया।मोहम्मद जुबैर को धार्मिक भावनाएँ आहत करने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है।

नई दिल्ली: अल्ट-न्यूज के सह-संस्थापक और पत्रकार मोहम्मद जुबैर को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सामने आई जानकारी के अनुसार मोहम्मद जुबैर को धार्मिक भावनाएँ आहत करने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।  दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जुबैर को आईपीसी के सेक्शन 153/295A के तहत अरेस्ट किया है।

अल्ट-न्यूज एक फैक्ट चेकिंग वेबसाइट है। ऑल्टन्यूज के सह-संस्थापक प्रतीक सिन्हा ने ट्वीट कर बताया कि मोहम्मद जुबैर को एक अलग मामले में पूछताछ के लिए दिल्ली बुलाया गया था लेकिन इस मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। प्रतीक सिन्हा ने आरोप लगाया कि अनिवार्य नोटिस नहीं दिया गया। उन्होंने ट्वीट किया, 'बार-बार अनुरोध के बावजूद हमें एफआईआर की कॉपी नहीं दी गई।'

वहीं, पुलिस के अनुसार आईपीसी के सेक्शन 153A/295A के तहत दर्ज मामले में पर्याप्त सबूत होने के बाद ही मोहम्मद जुबैर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस जुबैर को मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने जा रही है।

मोहम्मद जुबैर के एक ट्वीट पर आई थी शिकायत

पुलिस के अनुसार जुबैर के खिलाफ एक ट्वीट को लेकर शिकायत आई थी। पुलिस ने बताया है कि उन्हें पटियाला कोर्ट में पेश किया जाएगा जहां पुलिस उनकी रिमांड की मांग करेगी।

जुबैर के खिलाफ धारा 153ए (धर्म, नस्ल, जन्म स्थान, निवास, भाषा के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) और 295ए (जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कृत्य, किसी भी वर्ग के धर्म या धार्मिक का अपमान करके उसकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया गया था। 

टॅग्स :दिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं