लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरू की 'अल्पाइन गर्ल' ने कश्मीर में ऊंचाई पर स्थित 50 झीलों तक चढ़ाई का रिकॉर्ड बनाया

By भाषा | Updated: November 7, 2021 15:01 IST

Open in App

(सुमीर कौल)

श्रीनगर, सात नवंबर बेंगलुरू की नम्रता नंदीश ने गठिया से पीड़ित होने के बावजूद चार महीने के भीतर कश्मीर में समुद्र तल से करीब 10 हजार फुट की ऊंचाई पर स्थित 50 झीलों तक सफलतापूर्वक चढ़ाई करने का एक अनूठा कीर्तिमान बनाया है।

इस खास उपलब्धि को लेकर नम्रता को अब 'अल्पाइन गर्ल' के नाम से एक नयी पहचान मिली है।

बेंगलुरू के बेलांदुर इलाके की रहने वालीं नम्रता अधिक ऊंचाई वाली इन 50 झीलों तक चढ़ाई करने वाली संभवत: पहली महिला हैं। नम्रता ने अपने अभियान की शुरुआत तुलियन झील से की, जो दक्षिण कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र में पीर पंजाल और ज़ांस्कर पर्वत श्रृंखलाओं के बीच स्थित है। उन्होंने अनंतनाग-किश्तवाड़ क्षेत्र के पहाड़ी क्षेत्र में शिलसर झील के साथ अपना यह शानदार एवं रोमांचक अभियान समाप्त किया।

अल्पाइन (पहाड़ी) झीलें समुद्र तल से 10 हजार फुट की ऊंचाई पर स्थित होती हैं।

नम्रता नंदीश ने अपनी इस उपलब्धि पर पीटीआई-भाषा से यहां कहा, "कुछ भी पूर्व निर्धारित नहीं था। यह सब मेरे पति अभिषेक के विचार से शुरू हुआ, जो पिछली सर्दियों में श्रीनगर गए थे। वह जमी हुई डल झील देखना चाहते थे।"

दंपति ने 26 जनवरी को कश्मीर घाटी की यात्रा शुरू की और एक स्थानीय होटल में ठहरे।

नम्रता ने कहा, "मैंने इस अभियान के लिए अपनी पूरी तैयारी की और अपने जन्मदिन के उपहार के रूप में इस मौसम के दौरान 33 झीलों की यात्रा करने का फैसला किया था।" वह इसी साल 33 साल की हुयी हैं।

एक सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी में मानव संसाधन प्रबंधक के रूप में काम करने वाली नम्रता के लिए कोविड-19 महामारी के कारण घर से काम करने की सुविधा बहुत लाभकारी सिद्ध हुआ और उन्होंने अपने इस अभियान की शुरुआत जून के मध्य में की।

नम्रता ने कहा, "कड़ी मेहनत करें और डटकर खेलें। अपने सप्ताहांत पर मैं अपना बैग पैक करती और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए एक ट्रेकिंग समूह में शामिल हो जाया करती थी, जो तुलियन झील से शुरू हुआ था।"

स्थानीय विशेषज्ञ पर्वतारोही सैयद ताहिर इस अभियान के दौरान उनके साथ रहे। ताहिर उनकी अधिकतर यात्राओं में साथ रहे। उन्होंने नम्रता से मुलाकात का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘पर्यटक यहां आते हैं और तीन से चार दिनों का पर्वतारोहण करना चाहते हैं, लेकिन यहां एक ऐसी महिला थीं, जिन्होंने सीजन शुरू होने से पहले ही अपने लिए एक लक्ष्य निर्धारित कर लिया था।’’

सैयद ताहिर करीब एक दशक से इस उद्योग से जुड़े हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया