लाइव न्यूज़ :

अल्पेश ठाकोर ने बीजेपी में जाने की अटकलों को किया खारिज, कहा- 'कांग्रेस का साथ जारी रहेगा'

By विनीत कुमार | Updated: March 9, 2019 12:59 IST

गुजरात में शुक्रवार को कांग्रेस को उस समय बड़ा झटका लगा जब विधायक जवाहर चावड़ा ने बीजेपी का दामन थाम लिया।

Open in App

गुजरात में कांग्रेस से विधायक अल्पेश ठाकोर ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से जुड़ने की अटकलों को खारिज कर दिया है। अल्पेश ने शनिवार को तमाम अफवाहों को विराम देते हुए कहा कि वह कांग्रेस में बने रहेंगे। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार कल्पेश ने कहा, 'मैं अपने लोगों के लिए लड़ाई जारी रखूंगा। मैं कांग्रेस में रहूंगा और कांग्रेस का समर्थन करना जारी रखूंगा।'

गुजरात के राधनपुर से विधायक ठाकोर के पिछले कुछ दिनों से लगातार कांग्रेस छोड़ने की अटकलें लगाई जा रही थी। इसके बाद शुक्रवार को अल्पेश की राहुल गांधी और कांग्रेस की केंद्रीय नेतृत्व के साथ बैठक भी हुई थी। इसी बैठक के बाद अल्पेश को लेकर हालांकि शुक्रवार शाम कांग्रेस प्रवक्ता अशोक पंजाबी ने कहा कि वे कहीं नहीं जा रहे हैं। साथ ही यह भी कहा गया था कि अल्पेश शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में सबकुछ स्पष्ट करेंगे। 

वैसे, सूत्रों के अनुसार अल्पेश लोकसभा सीट के लिए टिकट मांग रहे थे और इसी कारण से वे पार्टी के नेतृत्व से नाराज चल रहे थे। अल्पेश तमाम अटकलबाजियों के बीच शुक्रवार को दिल्ली में अहमद पटेल से भी मिले थे।

बता दें कि गुजरात में शुक्रवार को कांग्रेस को उस समय बड़ा झटका लगा जब विधायक जवाहर चावड़ा ने बीजेपी का दामन थाम लिया। चावड़ा ने शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी को अपना इस्तीफा सौंपा और बीजेपी में शामिल हो गए। यही नहीं कांग्रेस के एक और विधायक परसोत्तम सपरिया ने भी शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया। माना जा रहा है कि वह भी बीजेपी में में शामिल होने वाले हैं। दोनों सौराष्ट्र क्षेत्र के बड़े नेता माने जाते हैं।

टॅग्स :कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह