लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस को बड़ा झटका, अल्पेश ठाकोर और धवल सिंह झाला ने थामा BJP का दामन

By रामदीप मिश्रा | Updated: July 18, 2019 17:04 IST

अल्पेश ठाकोर और धवल सिंह झाला गुजरात बीजेपी अध्यक्ष जीतू वघानी की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए हैं। इस दौरान भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे। 

Open in App

कांग्रेस के बागी नेता अल्पेश ठाकोर और धवल सिंह झाला ने बड़ा दांव खेलते हुए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का गुरुवार (18 जुलाई) को दामन थाम लिया है। दोनों नेताओं के बीजेपी में शामिल होने को लेकर लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही थीं, जिस पर अब विराम लग गया है। 

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, अल्पेश ठाकोर और धवल सिंह झाला गुजरात बीजेपी अध्यक्ष जीतू वघानी की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए हैं। इस दौरान भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे। आपको बता दें कि बीजेपी के शीर्ष नेताओं के सामने अल्पेश ठाकोर ने 5 से 15 विधायकों के कांग्रेस से इस्तीफा देकर साथ आने का दावा किया था, लेकिन राज्यसभा उपचुनाव में उनके साथ मात्र धवल सिंह झाला ने ही क्रॉस वोटिंग कर कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। कहा जा रहा था कि अल्पेश को बीजेपी में शामिल करने के सवाल पर ही पार्टी कार्यकर्ता विरोध दर्ज करा रहे थे। हालांकि पार्टी ने उन्हें शामिल कर लिया। 

अल्पेश ठाकोर ने इस्तीफा देने के बाद राहुल गांधी पर करारा हमला बोला था और कहा था कि उन्होंने उनपर भरोसा किया था, लेकिन उन्होंने धोखा दिया। उनकी वजह से मैंने कांग्रेस पार्टी ज्वॉइन की थी, लेकिन उन्होंने हमारे लिए कुछ नहीं किया। बार-बार हमारा अपमान किया। उन्होंने दावा किया था कि कांग्रेस पार्टी जनाधार खो चुकी है, और हमारे साथ द्रोह हुआ है। हमें कई बार बेइज्जत भी किया गया। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)गुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं