लाइव न्यूज़ :

शराब पीने वालों के साथ-साथ शराब के धंधेबाजों की भी नकेल कसी जाए: नीतीश

By भाषा | Updated: March 16, 2021 00:24 IST

Open in App

पटना, 15 मार्च बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कहा कि शराब पीने वालों के साथ-साथ शराब के धंधेबाजों की भी पूरी तरह से नकेल कसी जाए।

पटना में मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निर्देश दिए कि शराब के धंधे में लिप्त कोई भी व्यक्ति बच नहीं पाए।

उन्होंने कहा कि जो शराब माफिया कार्रवाई के बाद जेल जाते हैं, उनके जेल से बाहर आने के बाद हर गतिविधि पर नजर बनाए रखें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को शराब के सेवन से होने वाली क्षति के बारे में सोशल मीडिया एवं अन्य प्रचार तंत्रों के माध्यम से सचेत और जागरुक करें।

साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से शराब माफियाओं की गिरफ्तारी एवं उन पर की जा रही कार्रवाई के संबंध में भी लोगों को जानकारी दें।

बैठक में पुलिस महानिदेशक एसके सिंघल, गृह सह मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार एवं चंचल कुमार, मद्य निषेध सह उत्पाद आयुक्त बी कार्तिकेय, मद्य निषेध महानिरीक्षक अमृत राज सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!